विज्ञापन

'जीतना है इंडिया के खिलाफ', फातिमा सना के सामने चिंघाड़ रहा था पाकिस्तानी फैन, फिर कप्तान ने क्या कहा? VIDEO

फातिमा सना का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले एक पाकिस्तानी फैन उनसे खास अपील करता हुए नजर आ रहा है.

'जीतना है इंडिया के खिलाफ', फातिमा सना के सामने चिंघाड़ रहा था पाकिस्तानी फैन, फिर कप्तान ने क्या कहा? VIDEO
फैंस से बात करते हुए फातिमा सना

महिला एशिया कप 2026 का नौवां मुकाबला बीते शनिवार (पांच सितंबर 2026) को भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच दुबई में खेला गया. जहां भारतीय महिला टीम 68 गेंद शेष रहते सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच की हीरो 22 वर्षीय स्पिनर श्री चरणी रहीं. जिन्होंने टीम के लिए चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 1.75 की इकॉनमी रेट से महज सात रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए. चरणी की शिकार विपक्षी टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज शवाल जुल्फिकार (14), गुल फिरोजा (00) और आएशा जफर (02) बनीं. 

मैच से पहले फैंस ने फातिमा से की खास मांग 

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी महिला कप्तान फातिमा सना का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह मुकाबले से पहले फैंस के साथ समय साझा करते हुए नजर आ रहीं हैं. इस दौरान उनके चाहने वाले एक फैन ने उनसे खास मांग भी की. दर्शक दीर्घा से चिल्लाते हुए फैन ने कहा, 'जीतना है इंडिया के खिलाफ और एशिया कप भी जीतना है. हम प्रत्येक मैच में आएंगे सपोर्ट करने के लिए. हम स्पेशली आपके लिए आए हैं. स्पेशली आपके लिए आए हैं.' इस दौरान फातिमा ने भी अपने इस फैन के हां में हां मिलाते हुए कहा, 'आपका बहुत बहुत धन्यवाद.' 

मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी टीम ने किया निराश

हालांकि, मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. दुबई में पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 18.1 ओवरों में महज 55 रनों पर ही ढेर हो गई. पारी का आगाज करते हुए शवाल जुल्फिकार (14) और मुनीबा अली (13) ही दहाई के आंकड़े को छू पाई. बाकी की अन्य बल्लेबाज सिंगल डिजिट में ही आउट हुईं. 

वहीं गेंदबाजी के दौरान कैप्टन फातिमा सना के प्रदर्शन को छोड़ दिया जाए तो बाकी के अन्य गेंदबाजों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. मैच के दौरान फातिमा ने कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 5.66 की इकॉनमी से वह 17 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहीं. 

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को देखने उमड़ा चेन्नई, फिर वही गलती, इस कमजोरी को बार-बार भुना रहे गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Women, Fatima Sana, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com