रुमेश थरंगा पथिरागे ने ब्रुसेल्स में डायमंड लीग फ़ाइनल 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा जीतकर एक शानदार सीजन का समापन किया और यह खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए. 23 साल के इस खिलाड़ी ने किंग बॉडौइन स्टेडियम में तीसरे राउंड में 89.04 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया और पोलैंड के डेविड वेग्नर से आगे रहे, जिन्होंने 87.47 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो किया था. त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोरन वालकॉट ने सीजन के अपने बेस्ट 83.99 मीटर थ्रो के साथ पोडियम पर जगह बनाई, जबकि ग्रेनाडा के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स 83.70 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे.
डायमंड लीग फाइनल 2026 का बेस्ट थ्रो
- रुमेश थरंगा (श्रीलंका) - 89.04 मीटर
- डेविड वेग्नर (पोलैंड) - 87.47 मीटर
- केशॉर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) - 83.99 मीटर
- एंडरसन पीटर्स (जर्मनी) - 83.70 मीटर
- जूलियस येगो (केन्या) - 76.79 मीटर
- टिमोथी हरमन (बेल्जियम) - 71.79 मीटर
- कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका) - 69.5 मीटर
Rumesh, you champ!
— Wanda Diamond League (@Diamond_League) September 5, 2026
Diamond League Champion Rumesh Tharanga Pathirage signs off his sensational season in style, launching a massive 89.04m to secure the victory in Brussels 🇧🇪🔥💎#BrusselsDL #DiamondLeague pic.twitter.com/IK6HGiLvsl
बता दें कि रुमेश थरंगा पथिरागे न केवल डायमंड लीग फ़ाइनल 2026 जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बन गए हैं, बल्कि अगले हफ्ते होने वाली वर्ल्ड अल्टीमेट चैंपियनशिप के लिए सीधे क्वालिफ़ाई भी करने में सफलता हासिल की है. यह इस सीज़न में पाथिरागे का दूसरा बड़ा खिताब है, इससे पहले उन्होंने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड मेडल जीता था, जिसमें वे भारत के पूर्व ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा से आगे रहे थे. डायमंड लीग सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद पाथिराज ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. उन्होंने चार मीट जीतीं और एक में दूसरे स्थान पर रहे, उन्होंने रोम (जहां उन्होंने 92.62 मीटर का वर्ल्ड लीड हासिल किया), दोहा, लॉजेन और ज़्यूरिख़ में जीत हासिल की, जबकि सिलेसिया डायमंड लीग में वे दूसरे स्थान पर रहे.
एशियन गेम्स में रूमेश पथिरागे की टक्कर भारत को रोहित यादव से होगी
नीरज चोपड़ा के एशियाई खेलों से हटने के बाद, रुमेश का मुकाबला ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम, कॉमनवेल्थ गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट यशवीर सिंह और जाने-माने भारतीय थ्रोअर रोहित यादव से होगा. पुरुषों के जैवलिन थ्रो का क्वालिफिकेशन और फाइनल 26 और 28 सितंबर को होना है. एशियाई खेलों और वर्ल्ड अल्टीमेट एथलेटिक्स टाइटल के अभी बाकी होने के कारण, पथिरागे के पास जैवलिन थ्रो के इतिहास के सबसे शानदार सीजन में से एक को यादगार ढंग से खत्म करने का मौका होगा.
इसके अलावा रुमेश थरंगा की ओर से फाइनल में फेंका गया 89.04 मीटर का थ्रो डायमंड लीग फाइनल के इतिहास में तीसरा सबसे दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर जर्मनी के एंड्रियास हॉफमैन हैं जिन्होंने 2018 में 91.44 मीटर दूर भाला फेंका था. भारत के नीरज चोपड़ा इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. नीरज ने साल 2022 में डायमंड लीग फ़ाइनल में 88.44 मीटर दूर भाला फेंकने का कमाल किया था.
डायमंड लीग फाइनल के इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर
एंड्रियास हॉफमैन (जर्मनी) – 91.44 मीटर (डायमंड लीग फ़ाइनल, ज़्यूरिख 2018)
थॉमस रोहलर (जर्मनी) – 89.88 मीटर (डायमंड लीग फ़ाइनल, ब्रुसेल्स 2017)
रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका) – 89.04 मीटर (डायमंड लीग फ़ाइनल, ब्रुसेल्स 2026)
जाकुब वाडलेच (चेक गणराज्य) – 88.50 मीटर (डायमंड लीग फ़ाइनल, ज़्यूरिख 2021)
नीरज चोपड़ा (भारत) – 88.44 मीटर (डायमंड लीग फ़ाइनल, ज़्यूरिख़ 2022)
ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर-3, नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, डायमंड लीग फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- रहमानुल्लाह गुरबाज नंबर-1, तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे युवा टॉप-5 बैटर्स
ये भी पढ़ें-17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं