विज्ञापन

Video: जंगल सफारी पर निकले वैभव सूर्यवंशी, तेंदुआ-भालू दिखे, लेकिन बाघ का करते रहे इंतजार

vaibhav sooryavanshi jungle safari video: वैभव इस समय क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने दोस्तों के साथ मजे कर रहे हैं. 15 साल का यह खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद दोस्तों संग अपना क्वालिटी समय बिता रहे हैं.

Video: जंगल सफारी पर निकले वैभव सूर्यवंशी, तेंदुआ-भालू दिखे, लेकिन बाघ का करते रहे इंतजार
Vaibhav Sooryavanshi Jungle safari video viral

Vaibhav Sooryavanshi : भारत के युवा दिग्गज वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे हैं. हाल ही में वैभव ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वैभव सूर्यवंशी अपने दोस्त शुभम दुबे, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा के साथ बोर में सफारी का मजा लेने पहुंचे थे. उन्होंने तेंदुआ, भालू, सांभर, चीतल जैसे जानवर देखे. उनके साथ फॉरेस्ट इंस्पेक्टर रूपेश खेडकर भी मौजूद थे. वैभव  के साथ सभी साथी खिलाड़ियों ने इस जंगस सफारी का भरपूर मजा लिया. सभी ने बोर में करीब 4 घंटे बिताए. उन्होंने तेंदुआ, भालू, सांभर, चीतल, मोर वगैरह जैसे जानवर देखे. लेकिन टाइगर देखने से चूक गए थे.

वैभव सूर्यवंशी हाल ही में जिम्बाब्वे से लौटे हैं, वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से जमकर धमाल मचाया. उन्होंने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. वहीं, तीसरे टी20 में उन्होंने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की दमदार पारी खेली थी. इससे पहले, आईपीएल 2026 में भी वैभव का बल्ला खूब गरजा था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.उन्होंने 16 मुकाबलों में 48 की औसत और 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए थे.

वैभव की आतिशी पारी को देखकर जोस बटलर ने एक खास भविष्यवाणी भी की है. वैभव को लेकर बटलर ने कहा है कि एक दिन यह बल्लेबाज टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेरे रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा. 

बटलर का कहना है कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का उनका रिकॉर्ड भविष्य में वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं. 'स्टार स्पोर्ट्स' के साथ बातचीत करते हुए बटलर ने कहा, "यह सोचना वाकई बहुत कूल है कि आपने सबसे ज्यादा टी20 रन बनाए हैं. एक दिन कोई इसे पार कर जाएगा, और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा." 

वैभव ने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है. वैभव इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने.

मैदान पर कब दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी

अब वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं, जहां वे ईस्ट जोन की टीम के उप-कप्तान के रूप में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेलेंगे. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- ODI में 5000 मैच पूरे, भारत नंबर-2, पाकिस्तान श्रीलंका से आगे, वनडे में सबसे ज्यादा जीत वाली टॉप-10 टीमें

ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम या अस्पताल का वार्ड? एक के बाद एक चोटिल सितारे, टीम इंडिया में मचा हाहाकार, देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें- 47 साल पहले सुनील गावस्कर ने खेली थी ऐसी महान पारी कि कांप उठा था इंग्लैंड, आज भी रोंगटे खड़े कर देती है कहानी
ये भी पढ़ें- राशिद खान नंबर 3, मुथैया मुरलीधरन से आगे वकार यूनिस, ODI में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने वाले टॉप 20 गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com