Viral video: क्रिकेट को जेंटलमैन गेम माना जाता है, लेकिन इस खेल के दौरान कभी-कभी कुछ ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं जिसे देखकर आपके होश उड़ जाते हैं. क्रिकेट में भी अब खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ आंख दिखाकर लड़ाई करने पर उतारू हो जाते हैं. अब ऐसा ही एक नजारा सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच के दौरान देखने को मिला, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे की जमकर पिटाई करने लगे. दरअसल, बाउंड्री को लेकर हुए विवाद ने दोनों ग्रुप में लड़ाई करवा दी, नौबत यहां तक आई कि सभी खिलाड़ी एक दूसरे को मारने और पिटने लगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के अनुसार लड़ाई अंपायर के गलत फैसले के बाद हुई और हाथापाई के दौरान लगभग 6 खिलाड़ी घायल हो गए.
Celebrity Cricket League has turned into WWE Royal Rumble. 😂
— Saif Ahmed 🇧🇩 (@saifahmed75) September 30, 2023
- 6 people got injured
- Tournament got cancelled before semis
30+ year old male & female adults fighting over boundary & out decision in a ‘friendly' tournament. 🤣 pic.twitter.com/FOAxEI00rz
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, इस महीने की शुरुआत में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 मैच के बाद प्रशंसकों के बीच भारी विवाद हुआ था. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. बता दें कि सुपर 4 राउंड में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया था. उस मैच के बाद दर्शक दीर्घा में फैन्स एक दूसरे से मारपीट करने लग गए थे. वीडियो में, एक श्रीलंकाई फैन दूसरे दर्शक पर मुक्के से हमला करते हुए देखा जा सकता था, तमाम अफरा-तफरी के बीच एक महिला पुलिस अधिकारी को बीच-बचाव के लिए आना पडा़ था. यह तो साफ नहीं हो पाया था कि दोनों फैंस के बीच हुई मारपीट की वजह क्या थी.
वर्ल्ड कप 2023 का खिताब कौन सी टीम जीत सकती है? माइकल वॉन ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
हाल ही में एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीतने में सफलता पाई थी. अब विश्व कप का आगाज होने वाला है पहला मैच 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. बता दें कि विश्व कप में भारत अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाला है.
विश्व कप के लिए भारतीय टीम
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अश्विन, इशान किशन ,सूर्यकुमार यादव
विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं