- इजरायली रक्षा बल ने कैस्पियन सागर में पहली बार ईरानी नौसेना के मिसाइल लगे जहाजों पर हमला किया है
- इजरायली वायु सेना ने अपने ऑपरेशन के तहत ईरानी नौसेना के बंदरगाह और सैन्य ढांचों को निशाना बनाया
- हमले में मिसाइल लगे जहाज, गश्ती नौकाएं, केंद्रीय मुख्यालय और जहाजों की मरम्मत केंद्र को तबाह किया गया
कैस्पियन सागर में पहली बार इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने ईरानी नौसेना के मिसाइल लगे जहाजों पर हमला किया है. नौसेना खुफिया और सैन्य खुफिया के निर्देश पर वायु सेना ने कल रात (बुधवार) कैस्पियन सागर में "शेर की दहाड़ (Roar of the Lion)" ऑपरेशन की शुरुआत के बाद पहली बार कई महत्वपूर्ण ईरानी नौसैनिक ढांचों पर हमला किया.
हमलों के तहत, इजरायली वायु सेना के विमानों ने ईरानी नौसेना के बंदरगाह पर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाया, जो ईरानी सेना के अधीन हैं. इस बंदरगाह पर मिसाइल वाले जहाजों और गश्ती नौकाओं सहित दर्जनों सैन्य जहाज लंगर डाले खड़े थे.
बंदरगाह पर जिन मुख्य लक्ष्यों पर हमला किया गया उनमें शामिल हैं:
- ईरानी नौसेना के सैन्य जहाज, जिनमें मिसाइल लगे जहाज, सहायक जहाज और गश्ती नौकाएं शामिल हैं. जिन मिसाइल लगे जहाजों पर हमला किया गया, उनमें एयर डिफेंस सिस्टम और अतिरिक्त पनडुब्बी रोधी मिसाइलें थीं.
- एक केंद्रीय मुख्यालय पर भी हमला किया गया, जहां से ईरानी नौसेना कैस्पियन सागर में अपनी गतिविधियां संचालित करती थी.
- जहाजों की मरम्मत और नियमित रखरखाव के लिए उपयोग किया जाने वाला केंद्रीय ढांचा भी तबाह किया गया.
ईरानी नौसेना इस बंदरगाह का इस्तेमाल अपने सैन्य अभियानों के लिए करती थी, लेकिन बंदरगाह और उसके आसपास के जहाजों पर हुए हमले से ये बर्बाद हो गए. ईरान के बंकरों को तबाह करने के बाद से यह आईडीएफ का सबसे महत्वपूर्ण हमला है.
इस बुनियादी ढांचे पर हमला करने से ईरान की क्षमताओं को और अधिक नुकसान पहुंचा है, साथ ही कैस्पियन सागर में समुद्री क्षेत्र पर ईरानी नौसेना के नियंत्रण को भी झटका लगा है. आईडीएफ का कहना है कि वो ईरानी शासन की मूल संरचनाओं और उसकी नींव को लगातार और अधिक नुकसान पहुंचाता रहेगा.
ये भी पढ़ें-
उत्तर कोरिया में हुआ चुनाव, जानिए किम जोंग उन का अब क्या हुआ, कितने वोट मिले
ईरान से लेकर पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग तक भारत का क्या रुख, विदेश मंत्रालय ने किया क्लियर
'अमेरिकी राष्ट्रपति से ये उम्मीद नहीं थी...' इजरायली राजदूत ने कुबूला ईरान युद्ध पर यूएस से मतभेद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं