विज्ञापन

Video: अद्भुत...अकल्पनीय.. चैलेंज था 30 गेंदों में 100 का, वैभव सूर्यवंशी ने पलट दी बाजी, 29 गेंदों में ठोका शतक

सिर्फ 15 साल की उम्र में, वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के सबसे रोमांचक टैलेंट में से एक बनकर उभरे हैं. ज्यादातर युवा बल्लेबाजों के उलट, वे निडर होकर शॉट खेलने के साथ-साथ जबरदस्त निरंतरता भी दिखाते हैं और नियमित रूप से गेंदबाजों पर प्रहार करते हैं.

Video: अद्भुत...अकल्पनीय.. चैलेंज था 30 गेंदों में 100 का, वैभव सूर्यवंशी ने पलट दी बाजी, 29 गेंदों में ठोका शतक
Why Vaibhav Sooryavanshii is the most unique batsman.

Vaibhav Sooryavanshi Batting video: वैभव सूर्यवंशी अपने निडर अंदाज़, रिकॉर्ड-तोड़ स्ट्राइक रेट और सिर्फ 15 साल की उम्र में भी गेंदबाजों पर हावी होने की काबिलियत की वजह से सबसे अलग नजर आते हैं. उन्होंने उम्र से जुड़े कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, आईपीएल में खूब रन बनाए  और T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं. उनकी ताकत, लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता और वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के खिलाफ पहली ही गेंद से अटैक करना है, जो उन्हें सच में एक अनोखा टैलेंट बनाता है. अब जब वैभव ने टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर लिया है और अब अपना करियर आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन इन सबके पीछे उनकी कड़ी मेहनत हैं. 

बता दें इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद वैभव राजस्थान रॉयल्स कैंप में गए थे और वहां उन्होंने खूब प्रैक्टिस की. राजस्थान रॉयल्स कैंप में वैभव ने शॉर्ट गेंदों के खिलाफ जमकर अभ्यास किया है. जिसकी झलक सामने आई है. राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. 

चैलेंज एक्सेप्ट... वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी बाजी

वीडियों में पहले 36 गेंदों में 80 रन बनाने का चैलेंज दिया गया लेकिन वैभव के लिए यह टारगेट बेहद ही कमजोर था.  इसे बदलकर 30 गेंदों में 100 रन कर दिया गया लेकिन इसके बाद वैभव ने जो किया उसने कोच को हैरान कर दिया. वैभव ने  29 गेंदों में शतक लगाकर धमाका कर दिया. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 गेंदों पर जमाया अर्धशतक 

वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में केवल 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जमाने वाले बल्बेजा भी बने थे. वैभव ने इंग्लैंड से आने के बाद राजस्थान रॉयल्स कैंप में जितना प्रैक्टिस किया था. उसका फायदा उन्हें पहले मैच में मिला है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 15 साल का यह बैटर आने वाले मैचों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से और क्या-क्या करिश्मा करता है. 

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! कोच ने किया खुलासा

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, 2nd T20I FREE Live Telecast: आज कितने बजे शुरू होगा मैच, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live

ये भी पढ़ें- कौन है भारत का पहला क्रिकेटर जिसे Live मैच में लड़की ने किया KISS, कहलाया ग्लैमर बॉय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals, India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com