- बीबीएल में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का धमाका
- 144 kmp/h की रफ्तार के साथ फेंकी घातक यॉर्कर
- बल्लेबाज का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
BBL 2022,Melbourne Stars vs Perth Scorchers: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने बिग बैश लीग 2021-22 (Big Bash League 2021-22 ) के 31वें मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स टीम के खिलाफ गजब की गेंदबाजी की, उन्होंने 2 विकेट लिए. अपनी गेंदबाजी के दौरन रऊफ ने जिस गति से गेंदबाजी की उसने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. यही नहीं रऊफ ने बल्लेबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ (Jason Behrendorff) को अपनी तेज यॉर्कर से बोल्ड किया जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल स्कॉर्चर्स की पारी के आखिरी गेंद पर रऊफ ने 144 km/h की रफ्तार के साथ यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसपर बल्लेबाज को तनिक भी मौका नहीं मिला और गेंद सीधे जाकर स्टंप पर लगी. बल्लेबाज बेहरेनडॉर्फ गेंदबाज के इस खतरनाक यॉर्कर से बच नहीं पाए और बोल्ड होने के बाद सीधे पवेलियन की ओर चल दिए.
Video: अंपायर ने उड़ाए गेंदबाज के होश, बल्लेबाज को पहले दिया आउट फिर ऐसे मुकर गए
Haris Rauf ends the innings with a bang, a kph yorker to rattle the stumps #BBL11 pic.twitter.com/DInW2jOBDM
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 2, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेहरेनडॉर्फ ने 4 गेंद का सामना किया औऱ 3 रन ब नाए. बिग बैश लीग के ट्वीटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया गया है. 'हारिस रउफ ने धमाकेदार अंत किया, 144 KMPH की रफ्तार के साथ यॉर्कर स्टंप को खड़खड़ाने के लिए सही था.'
डेब्यूटेंट शेन वार्न को कपिल देव ने हवा में गेंद नचाकर ऐसे किया था आउट, होश उड़ गए थे ,देखें Video
हारिस रऊफ द्वारा फेंके गए इस खतरनाक यॉर्कर को देखकर फैन्स ने कमेंट किया औऱलिखा कि 'यह है क्रिकेट का अगला यॉर्कर किंग.' तो वहीं दूसरी यूजर ने रऊफ के यॉर्कर को देखकर लिखा, यह है असली पेस मशीन. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
बता दें कि मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बनाए., कुर्टिस पैटरसन ने 54 और कॉलिन मुनरो ने 40 रन की पारी खेली. वहीं, क़ैस अहमद और हारिस रऊफ को 2-2 विकेट मिले.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं