T Natarajan takes stunning catch in DC vs RCB match: आईपीएल 2026 में विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. हर तरफ दोनों खिलाड़ियों की बात हो रही है लेकिन इन दो खिलाड़ियों के अलावा कुछ खिलाड़ी ऐसा अनोखा कमाल कर रहे हैं जिसकी चर्चा कम हो रही है. हम बात कर रहे हैं टी. नटराजन की जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में एक ऐसा कैच लिया जिसकी चर्चा कम हो रही है लेकिन अब धीरे-धोरी सोशल मीडिया पर उस कैच को लेकर बात कर रहे हैं.
आरसीबी के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स को बुरी हार झेलनी पड़ी लेकिन मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसे दिल्ली के खिलाड़ी इस मैच से याद रख पाएंगे. दरअसल, मैच के दौरान टी. नटराज ने जैकब बेथेल का 'चमत्कारिक कैच' लिया जिसे देखकर हर कोई हैरान है. टी नटराजन ने मिड-ऑन से पीछे की ओर दौड़ते हुए दोनों हाथों से बेहतरीन कैच लिया, इस कैच की जितनी भी तारीफ हो कम है.
Perfect hands, perfect balance, perfect catch! 😯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
🎥 T Natarajan with a brilliantly judged catch to dismiss Jacob Bethell 👏
Updates ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB | @DelhiCapitals pic.twitter.com/1pJzmNaiQv
थर्ड अंपायर को करना पड़ा चेक
टी- नटराजन की ओर से लिया गया यह कैच ऐसा था जिसे थर्ड अंपायर को बार-बार चेक करना पड़ा, दरअसल, जब नटराजन ने उल्टी दिशा में भागकर कैच लिया तो उनकी गति उन्हें बाउंड्री कुशन के करीब ले जा रही है, लेकिन नटराजन ने बड़ी ही चपलता से खुद को बाउंड्री कुशन के पार ले जाने से रोक लिया. बाद में थर्ड अंपायर ने देखा और बल्लेबाज को आउट करार दे दिया. बेथेल ने 11 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के जड़े. वैसे, दिल्ली की टीम इस मैच में केवल 76 रन बनाकर आउट हो गई जिसके बाद आरसीबी ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं