विज्ञापन

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे‑6 जल्द होगा जारी, डिजिटल तरीके से हुआ सर्वे

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे‑6 (NFHS‑6) की रिपोर्ट मई में जारी होने की उम्मीद है। वर्ष 2023–24 में किए गए इस सर्वे में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 6.79 लाख से ज्यादा घरों से स्वास्थ्य से जुड़े अहम आंकड़े जुटाए गए हैं.

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे‑6 जल्द होगा जारी, डिजिटल तरीके से हुआ सर्वे
सर्वे मई में जारी होने की उम्मीद (एआई इमेज)
  • नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे‑6 देशभर के 6,79,238 घरों में वर्ष 2023-24 के दौरान किया गया था
  • NFHS‑6 का उद्देश्य स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाकर बेहतर नीतियां और योजनाएं बनाना है
  • सर्वे में डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह किया गया और कंप्यूटर असिस्टेड पर्सनल इंटरव्यूइंग सॉफ्टवेयर का उपयोग हुआ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे‑6 (NFHS‑6) की रिपोर्ट जल्द जारी होने वाली है. सूत्रों के मुताबिक यह सर्वे साल 2023–24 के दौरान किया गया था, जिसमें देशभर के 6,79,238 घरों को शामिल किया गया. यह सर्वे भारत के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित हुआ था और इसके मई महीने में जारी होने की उम्मीद है.

सर्वे का क्या मकसद

इस सर्वे का मकसद स्वास्थ्य से जुड़े अहम और गुणवत्तापूर्ण आंकड़े जुटाना है, ताकि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर नीतियां और योजनाएं तैयार कर सके। इसके जरिए समय के साथ स्वास्थ्य संकेतकों में हुई प्रगति का आकलन करने में भी मदद मिलती है. सूत्रों ने ये भी बताया कि NFHS‑6 में डेटा संग्रह पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया गया.

फील्ड लेवल पर भी निगरानी

इसके लिए कंप्यूटर‑असिस्टेड पर्सनल इंटरव्यूइंग (CAPI) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हुआ, जिसमें रियल‑टाइम में गलतियों की पहचान, जांच और सुधार की व्यवस्था मौजूद थी. इसके अलावा फील्ड स्तर पर कड़ी निगरानी रखी गई और डेटा प्रोसेसिंग के दौरान कई स्तरों पर जांच, वैलिडेशन और समीक्षा की गई, ताकि आंकड़े सटीक, सुसंगत और भरोसेमंद रहें. गौरतलब है कि इससे पहले नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे का पांचवां दौर यानी NFHS‑5 वर्ष 2019–21 के दौरान किया गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com