IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 5 फरवरी से शुरू होगी, उससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी चेन्नई पहुंच गए हैं. बता दें कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट, 5 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. अहम सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें तेज गेंदबाज पूर्व भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले ( Anil Kumble) की गेंदबाजी एक्शन की नकल करता हुआ दिखाई दे रहा है. बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
Ind vs Eng: आकाश चोपड़ा ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ अपनी टीम इंडिया, इस वजह से सिराज को नहीं मिली जगह
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुंबले भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट लिए हैं. उनसे आगे सिर्फ शेन वार्न और मुरलीधरन हैं. टेस्ट में मुरलीधरन ने 800 और शेन वार्न ने 708 विकेट लिए हैं.
We have all seen @Jaspritbumrah93's fiery yorkers and sharp bouncers. Here's presenting a never-seen-before version of the fast bowler.
— BCCI (@BCCI) January 30, 2021
Boom tries to emulate the legendary @anilkumble1074's bowling action and pretty much nails it! pic.twitter.com/wLmPXQGYgC
बता दें बुमराह के टेस्ट करियर में ऐसा पहली बार होगा जब वो भारत में टेस्ट मैच खेलने हुए नजर आएंगे. इससे पहले उन्होंने जो भी टेस्ट मैच खेले हैं वो विदेशी जमीन पर खेले हैं. बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 17 मैच खेले हैं जिसमें 79 विकेट अपने नाम करने का कमाल कर दिखाया है. बुमराह ने 11 टेस्ट मैच में अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे किए थे.
जसप्रीत बुमराह सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं. वैसे भारत की ओर से टेस्ट में सबसे तेज 50 विकेट लेने का कमाल अश्विन के नाम है. अश्विन ने 9 टेस्ट मैच में ही अपने 50 विकेट पूरे कर लिए थे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं