IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) क्वारंटीन समय को बिताने के बाद आरसीबी टीम (ईणऴ) के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने मैदान पर उतर गए हैं. आरसीबी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें यह ऑस्ट्रेलियाई तूफानी बल्लेबाज आरसीबी के सभी खिलाड़ियों से मिल रहे हैं. आरसीबी के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने मैक्सवेल को गले से भी लगाया. अपने सभी साथियों से मिलने के बाद मैक्सवेल ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया जिसमें उन्होंने कई गजब के शॉट खेलकर आईपीएल के लिए उम्मीदें जगाई है. आरसीबी ट्विटर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मैक्सवेल ने बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान अपने मनपसंद शॉट रिवर्स स्वीप का नजारा दिखाया और इस शॉट का भरपूर अभ्यास किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में मैक्सवेल चहल से लेकर दूसरे गेंदबाजों के खिलाफ रिवर्स स्वीप ( reverse sweep) खेलते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि मिनी ऑक्शन में मैक्सवेल को आरसीबी ने 14 करोड़ 25 लाख की भारी भरकम रकम देकर खरीदा है. आईपीएल 2021 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होना है.
Glenn Maxwell's Day Out @Gmaxi_32 came. Maxwell reverse swept. And Maxwell had fun. Watch The Big Show and Kyle Jamieson at their first practice session for #RCB ahead of #IPL2021.#PlayBold #WeAreChallengers pic.twitter.com/naMXQcAROQ
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 6, 2021
गौरतलब है कि मैक्सवेल का आईपीएल में कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं रहा है. यही कारण रहा कि किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था. लेकिन पावर-हिटर ग्लेन मैक्सवेल को ऑक्शन में आरसीबी ने खरीदकर अपनी बल्लेबाजी को मजबूत कर लिया है.
शुबमन गिल को शख्स ने कहा- KKR का 'टुक-टुक' बल्लेबाज, क्रिकेटर ने ऐसा जवाब देकर बोलती बंद कर दी
वैसे हाल के समय में मैक्सवेल का परफॉर्मेंस शानदार रहा है. भारत के खिलाफ भी हुए छोटे फॉर्मेट की सीरीज में मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेलकर अपने फॉर्म में रहने की सूचना दे दी है. अब यदि इस सीजन में मैक्सवेल अपने रंग में नजर आए तो विरोधी टीम के गेंदबाजों को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा सकता है.
आईपीएल में मैक्सवेल ने अबतक 82 मैच खेले हैं और इस दौरान 154.68 की स्ट्राइक रेट के साथ 1505 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं. मैक्सवेल ऐसे बल्लेबाज हैं जो मैच का पासा मिनटों में बदल सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया का यह विस्फोटक बल्लेबाज टी-20 इंटरनेशनल में 3 शतक जमा चुका है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं