IPL 2021 में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी करने वाले हैं. श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. ऐसे में इस सीजन में दिल्ली की कप्तानी का भार पंत के कंधे पर हैं. आईपीएल के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ जमकर अभ्यास भी कर रहे हैं. हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशियल ट्विटर अंकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कप्तान पंत के साथ रहाणे और अश्विन भी नजर रहे हैं. वीडियो में तीनों खिलाड़ी बॉक्स क्रिकेट खेलते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में पंत रहाणे को गेंदबाजी कर रहे हैं तो वहीं अश्विन शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे होते हैं.
IPL 2021 में धोनी बना सकते हैं कई धांसू रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
कैपिटल्स द्वारा जारी वीडियो में पंत की गेंद पर रहाणे का कैच अश्विन शॉर्ट लेग पर ले लेते हैं. इसके बाद पंत केकेआर के खिलाड़ी शुबमन गिल (Shubman Gill) को ट्रोल करते हैं और यह कहते हुए पकड़े जाते हैं कि इस वीडियो में गिल को भी टैग कर देना. पंत के इतना कहने के साथ ही अश्विन और रहाणे जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं. दरसअल हाल ही में गिल ने खुलासा किया है कि इस साल के सीजन में केकेआर की ओर से वो गेंदबाजी कर सकते हैं. यही कारण है कि पंत ने जानबूझ कर गिल का नाम लेकर उनको अभी से ट्रोल करना शुरू कर दिया है. वैसे, भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए गिल शॉर्ट लेग पर फील्डिंग किया करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Breaks during a shoot are for box cricket, of course
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 4, 2021
Tagging @RealShubmanGill here because our skipper said so #YehHaiNayiDilli @RishabhPant17 @ajinkyarahane88 @ashwinravi99 @TajMahalMumbai pic.twitter.com/An1RW1tkDo
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मैच 10 अप्रैल को धोनी एंड कंपनी (CSK) के साथ खेलने वाली है. पिछले सीजन में दिल्ली आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी लेकिन मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम प्लेऑफ तक पहुुंच पाती है या नहीं.
IPL 2021 में ऋषभ पंत बना सकते हैं कई धांसू रिकॉर्ड, DC के लिए ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बनेंगे
बता दें कि इस बार दिल्ली की ओर से स्टीव स्मिथ भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. राजस्थान रॉयल्स ने स्मिथ को ऑक्शन से पहले ही रिलीज कर दिया था.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं