- कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया
- कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर तीन पर 218 छक्के लगाए, रिकी पोंटिंग का 217 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा
- कुमार संगकारा तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 131 छक्के लगाए, यह इस श्रेणी में तीसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है
Virat Kohli record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट मे ंनंबर 3 पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर कोहली ने रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 217 छक्के लगाए थे. वहीं, अब विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 218 छक्के अभी तक लगाने में सफल हो गए हैं. इस मामले में तीसरे नंबर पर कुमार संगकारा हैं जिनके नाम नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 131 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
नंबर 3 पर सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने बल्लेबाज
218* - विराट कोहली (327 पारी)
217 - रिकी पोंटिंग (540 पारी)
131 - कुमार संगकारा (468 पारी)
121 - केन विलियमसन (353 पारी)
106 - जैक्स कैलिस (283 पारी)
वहीं, कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक ठोक दिया है. कोहली अब एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली के नाम वनडे में 52 शतक हैं. वहीं, सचिन ने टेस्ट में 51 शतक बनाए हैं.
एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा सेंचुरी
52 - कोहली (ODI में)
51 - सचिन तेंदुलकर (टेस्ट में)
49 - सचिन तेंदुलकर (ODI में)
45 - जैक्स कैलिस (टेस्ट में)
41 - रिकी पोंटिंग (टेस्ट में)
मैच की बात करें तो भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर पहला वनडे मैच जीत लिया. भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 332 रन बनाकर आउट हो गई. इस मैच में साउथ अफ्रीका नेटॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था.
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन : रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं