Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज (IND vs ENG, ODI Series 2025) का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा. भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज में भारत के दिग्गज विराट कोहली इतिहास रचने के करीब हैं. वनडे सीरीज में कोहली, महान सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं. बता दें कि कोहली ने वनडे में अबतक 295 मैच में 13906 रन बनाए हैं. कोहली के नाम 283 पारियों में 13906 रन दर्ज हैं. अब कोहली के पास 14000 वनडे रन पूरा करने का मौका है. इसके लिए कोहली को 94 रन और बनाने हैं. 94 रन बनाते ही कोहली वनडे में 14000 रन पूरा कर लेंगे.

बता दें कि वनडे में सबसे तेज 14000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं. तेंदुलकर ने 350 पारी खेलकर 14000 वनडे रन पूरा किया था. यानी कोहली यदि आने वाले वनडे सीरीज में 94 रन बना पाने में सफल रहे तो वो वनडे में सबसे तेज 14000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. (fastest 14000 runs in ODI cricket)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वनडे में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (Fastest to 14000 runs)
सचिन तेंदुलकर - 350 पारी (पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर, फरवरी 2006)
कुमार संगाकारा - 378 पारी (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी, मार्च 2015)
विराट कोहली के अबतक के वनडे करियर की बात करें तो किंग कोहली ने 295 मैच की 283 पारियों में बैटिंग करते हुए कुल 13906 रन बनाए हैं. वनडे में किंग कोहली के नाम 50 शतक और 72 अर्धशतक दर्ज है. वनडे में कोहली ने 58.18 की औसत के साथ रन बनाए हैं तो वहीं, कोहली का स्ट्राइक रेट 93.54 का रहा है. काफी समय से कोहली फॉर्म में नहीं हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि वनडे में विराट कोहली किस तरह का परफॉर्मेंस करने में सफल रहते हैं.

Photo Credit: Twitter
बता दें कि वनडे सीरीज के बाद कोहली चैंपियंस ट्रॉफी भी खेलने वाले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है. भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली है.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं