Asia Cup 2022 Virat Kohli vs Babar Azam: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पाकिस्तान (PAK vs AFG) को शानदार 1 विकेट से जीत मिली. लेकिन इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के साथ एक गुगली हो गई. दरअसल, बाबर बिना रन बनाए आउट हुए. बाबर अपनी पारी की पहली गेंद खेलने के क्रम में अफगानिस्तानी गेंदबाज फजलहक फारूकी की गेंद पर LBW आउट हुए. बता दें कि बाबर (Babar Azam) एशिया कप के इतिहास में पहले ऐसे पाकिस्तानी कैप्टन हैं जो गोल्डन डक (Babar Azam Golden Duck) पर आउट हुए. यही नहीं टी-20 इंटरनेशनल में बाबर चौथी बार बिना स्कोर किए आउट हुए हैं.
Farooqi has been incredible with the new ball. pic.twitter.com/K0peuy07td
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 7, 2022
कोहली और बाबर के इस नंबर के खेल को क्या कहेंगे
एक तरफ जहां बाबर हाल के समय में लगातार विराट कोहली (Virat Kohli) के कई रिकॉर्ड्स को तोड़ते नजर आए हैं तो वहीं अब अनचाहे रिकॉर्ड में भी पाकिस्तानी कप्तान विराट का पीछा नहीं छोड़ रहें. दरअसल, विराट कोहली भी टी-20 इंटरनेशनल में 4 बार डक पर आउट हुए हैं. अब बाबर भी T20I में 4 बार बिना स्कोर किए आउट हुए हैं. यानि अनचाहे रिकॉर्ड में भी बाबर ने कोहली की बराबरी कर ली है. '
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
वैसे, इस एशिया कप में सुपर 4 राउंड में भारत के पूर्व कप्तान श्रीलंका के खिलाफ डक पर आउट हुए थे. वहीं अब बाबर भी अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में स्कोर नहीं कर सके. सोशल मीडिया पर फैन्स बाबर और कोहली के '0' पर आउट होने को लेकर जमकर मीम्स (Memes) शेयर कर रहे हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं.
एशिया कप 2022 में कोहली निकले बाबर से आगे
इस एशिया कप में बाबर आजम अबतक फ्लॉप रहे हैं, बाबर के नाम इस एशिया कप में 10, 9,14, और 0 का स्कोर ही बना पाए हैं, यानि केवल 33 रन ही जोड़ पाए हैं. वहीं, विराट ने 2 अर्धशतक के साथ कुल 154 रन अबतक बना लिए हैं.
रिकी पोंटिंग ने चुने T20I के टॉप-5 खिलाड़ी, नंबर वन पर बाबर आजम नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दी जगह
Naseem Shah ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं