विज्ञापन

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला हादसा, निर्माणाधीन सोसायटी की दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत

गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में यह हादसा उस समय हुआ जब सोसाइटी परिसर में मजदूर काम कर रहे थे और कुछ मजदूर पास ही आराम कर रहे थे. अचानक जोरदार आवाज के साथ दीवार गिर गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए. 

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला हादसा, निर्माणाधीन सोसायटी की दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत
  • गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में निर्माणाधीन सोसायटी की दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई है.
  • साथ ही मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल चार मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
  • हादसे के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में सोमवार रात को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक निर्माणाधीन सोसायटी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के वक्त दीवार के पास मजदूर काम कर रहे थे, जबकि कुछ मजदूर वहीं आसपास मौजूद थे. दीवार गिरते ही कई मजदूर मलबे में दब गए. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4 मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और भारी मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. 

दरअसल ये हादसा सोमवार रात उस समय हुआ जब सोसायटी परिसर में मजदूर काम कर रहे थे और कुछ मजदूर पास ही आराम कर रहे थे. अचानक जोरदार आवाज के साथ दीवार गिर गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए. 

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के पास फायरिंग, लग्जरी गाड़ियों के शोरूम के शीशे टूटे, छर्रे लगने से ड्राइवर घायल

कई घंटे तक चला रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भारी मशीनों के जरिए मलबा हटाया गया और दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया. 

इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई. वहीं हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: समझ गया तो ठीक, नहीं तो... इस गैंगस्टर ने ली गुरुग्राम लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग की जिम्मेदारी

हादसे ने खड़े किए गंभीर सवाल 

इस हादसे ने कही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सोसायटी में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया था. बहरहाल, जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है यह देखने वाली बात होगी. 
 

लेखक के बारे में
img
साहिल कुमार
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Accident, Sidhrawali Accident, Death Due To Wall Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com