विज्ञापन

नंबर 1 पर कोहली, बाबर आजम से आगे रोहित शर्मा, टी-20 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले एशिया के 10 बल्लेबाज

टी-20 में सबसे ज्यादा चौका और छक्का लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर भारत के विराट कोहली हैं. कोहली के बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं.

नंबर 1 पर कोहली, बाबर आजम से आगे रोहित शर्मा, टी-20 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले एशिया के 10 बल्लेबाज
किसके नाम है सबसे ज्यादा चौका और छक्का लगाने का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट में जिसमें बल्लेबाज पहली गेंद से ही चौका और छक्का लगाने की कोशिश करते हैं, यही इस गेम की सबसे खूबसूरत बात हैं. अब जब विराट कोहली और रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से खुद को दूर कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी इस फॉर्मेट में उनके नाम सबसे ज्यादा चौका और छक्का लगाने का एशियाई रिकॉर्ड दर्ज है. बता दें कि विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले एशियाई बल्लेबाज हैं. कोहली ने अबतक टी-20 में 413 पारी में कुल 1743 बाउंड्री लगा चुके हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 459 पारी में कुल 1699 बाउंड्री टी-20 में लगाने में सफल हो चुके हैं. 

नंबर 3 पर बाबर आजम है. पाकिस्तान के बाबर आजम ने 346 पारी में 1544 बाउंड्री लगाए हैं. नंबर 4 पर पाकिस्तान के शोएब मलिक ही हैं. मलिक ने 515 पारी में 1481 बाउंड्री लगाने में सफलता हासिल की है. पांचवें नंबर पर भारत के सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 347 पारी में अबतक 1392 बाउंड्री लगा चुके हैं. 

टी-20 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले एशिया के 10 बल्लेबाज

  1. 1743 – विराट कोहली (413 पारी)
  2. 1699 – रोहित शर्मा (459 पारी)
  3. 1544 - बाबर आज़म (346 पारी)
  4. 1481 - शोएब मलिक (515 पारी)
  5. 1392 - सूर्यकुमार यादव (347 पारी)
  6.  1336 - शिखर धवन (331 पारी)
  7. 1240 - फखर ज़मान (327 पारी)
  8. 1184 - संजू सैमसन (331 पारी)
  9.  1124 - तमीम इक़बाल (280 पारी)
  10. 1114 - केएल राहुल (240 पारी)

क्रिस गेल वर्ल्ड में नंबर 1 पर 

दूसरी ओर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का वर्ल्ड  रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल के नाम 2188 बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. दूसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स हैं जिन्होंने 2001 बाउंड्री लगाए हैं. डेविड वॉर्नर वर्ल्ड के तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. वॉर्नर ने अबतक 1746 बाउंड्रीज लगाए हैं. नंबर 4 पर पोलार्ड हैं. पोलार्ड ने 1737 बाउंड्री लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, ईशान किशन नंबर 6 पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें- 92.97m वाले अरशद टॉप पर, 92.62m के साथ पथिरागे पीछे, नीरज को झटका, एशिया के 5 सबसे बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के सामने चमके वैभव सूर्यवंशी, सिराज पर बरसाए रन, क्या ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए ठोकी दावेदारी?

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, India, Mohammad Babar Azam, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com