विज्ञापन

जब सचिन तेंदुलकर ने डॉन ब्रैडमैन से पूछा था उनके 99.94 के बल्लेबाजी औसत का राज, जवाब बन गया इतिहास

अगस्त 1998 में, क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐतिहासिक पल देखा जब सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन से उनके 90वें जन्मदिन पर एडिलेड में उनके घर पर मुलाकात की.

जब सचिन तेंदुलकर ने डॉन ब्रैडमैन से पूछा था उनके  99.94 के बल्लेबाजी औसत का राज, जवाब बन गया इतिहास
डॉन ब्रैडमैन के जवाब ने लूट ली थी महफिल

साल 1998 में क्रिकेट के महान दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था और खेल के दो सबसे बड़े स्टार्स, सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न को ऑस्ट्रेलिया में मिलने के लिए बुलाया. जब सचिन और ब्रैडमैन एक साथ दिखे तो यह क्रिकेट के इतिहास का सबसे स्वर्णिम पल बन गाय था. यह एक ऐसा पल था जिसे सचिन आजतक नहीं भले हैं. दरअसल, सचिन को ब्रैडमैन के बाद दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है.  खुद ब्रैडमैन ने कहा था कि सचिन के खेल को देखकर उन्हें अपनी बल्लेबाजी याद आती है. ब्रैडमैन का इतना कहना काफी है कि सचिन किस तरह से बैटर रहे हैं. ऐसे में जब दोनों की मुलाकात हुई तो वह पल  क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है.

अब उस मुलाकात में आखिर सचिन और ब्रैडमैन के बीच क्या बातचीत हुई थी. उसके बारे में जाते हैं. दरअसल, बातचीत के दौरान, सचिन ने ब्रैडमैन से एक ऐसा सवाल पूछा जो हर क्रिकेट फैन पूछना पसंद करता. ब्रैडमैन ने सचिन के सवाल पर जिस अंदाज में जवाब दिया था उसकी चर्चा सालों बाद आज भी होती है. 

उस यादगार बातचीत के कुछ अंश

सचिन तेंदुलकर

"सर डॉन, अगर आप आज खेल रहे होते, तो आपका बैटिंग एवरेज क्या होता?"

ब्रैडमैन एक पल के लिए रुके और जवाब दिया

"शायद 70 के आसपास"

जवाब से हैरान होकर, सचिन ने तुरंत पूछा

"70 क्यों, सर? 99 क्यों नहीं?"

ब्रैडमैन के जवाब से सब मुस्कुरा उठे:

"क्योंकि 90 साल के आदमी के लिए 70 बुरा नहीं है."

कमरे में हंसी की गूंज उठी.. यह ब्रैडमैन की शानदार समझदारी और विनम्रता का एक बेहतरीन उदाहरण था. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा बैटिंग एवरेज, जो कि हैरान करने वाला 99.94 था, होने के बावजूद, उन्होंने खुद को कभी बहुत गंभीरता से नहीं लिया. दो दशक से भी ज्यादा समय बाद भी, यह बातचीत क्रिकेट की सबसे यादगार कहानियों में से एक है, जो दिखाती है कि अब तक का सबसे महान खिलाड़ी भी खुद पर हंसना जानता था.

ये भी पढ़ें- रुमेश नंबर-1, नीरज नंबर-2, डायमंड लीग जीतने वाले एशिया के टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर में किसने फेंका सबसे दूर भाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald George Bradman, Sachin Ramesh Tendulkar, Shane Warne, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com