इंटरनेट की दुनिया में जो दिख रहा है, क्या वो सच है? अक्सर हम अपने फोन की स्क्रीन पर स्क्रॉल करते हुए ऐसी तस्वीरें या वीडियो देख लेते हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं. कई बार किसी एक घटना या विचित्र दृश्य को उठाकर इस तरह पेश किया जाता है मानो पूरा देश ही वैसा हो. इंटरनेट की इस चकाचौंध में असली और नकली के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर देश को लेकर फैलाए जा रहे एक वीडियो ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इस पूरे मामले पर सामने आई प्रतिक्रियाओं ने इंटरनेट पर एक नया बवंडर खड़ा कर दिया है. दरअसल, हाल ही में एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने एआई से बने फर्जी वीडियोज के जरिए भारत की गलत तस्वीर पेश करने वालों की पोल खोलकर रख दी है.
ये भी पढ़ें:-मोहल्ले की चुगली बनी बंपर कमाई का जरिया, महिला ने गॉसिप बेचकर खड़े कर लिए दो घर
कचरे के बीच रोटी बेलने वाले वीडियो का सच
दरअसल, दिल्ली में रह रही अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टन फिशर ने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक अजीबोगरीब वीडियो की पोल खोली है. क्रिस्टन फिशर के मुताबिक, वायरल क्लिप में एक शख्स को कचरे के ढेर पर बैठकर पेट पर रोटियां बेलते दिखाया गया था, जिसे लाखों लोगों ने सच मान लिया. क्रिस्टन ने वीडियो में साफ किया है कि, 'ये कोई असली नहीं बल्कि जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करके तैयार किया गया एक फर्जी वीडियो है, जो देश की छवि बिगाड़ने के लिए फैलाया जा रहा है.'
लोगों ने किया सपोर्ट
वीडियो में क्रिस्टन ने बताया कि, 'विदेशी लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि वो भारत में क्यों रहती हैं, क्योंकि इंटरनेट पर हमेशा गंदगी और अशांति, फैलारा ही दिखाया जाता है.' उन्होंने कहा कि, 'सोशल मीडिया की फर्जी दुनिया और यहां के लोगों के प्यार में जमीन-आसमान का फर्क है.' उनके इस खुलासे के बाद ढेरों भारतीय यूजर्स क्रिस्टन के समर्थन में उतर आए हैं और सच सामने लाने के लिए उनका धन्यवाद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-आखिर एक बार पहनने के बाद कपड़े क्यों फेंक रहे हैं लोग? चीन के इस नए ट्रेंड ने उड़ाई सबकी नींद!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं