विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2024

'आईपीएल मसाला' पर विराट कोहली का बेबाक बयान, जानें गौतम गंभीर को लेकर क्या कहा

Virat Kohli gave statement regarding Gautam Gambhir: आईपीएल 2024 के शुरू होने से पूर्व क्रिकेट प्रेमियों को लग रहा था कि एक बार फिर मैदान में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है. लेकिन जब टूर्नामेंट शुरू हुआ तो हर कोई हैरान था.

'आईपीएल मसाला' पर विराट कोहली का बेबाक बयान, जानें गौतम गंभीर को लेकर क्या कहा
Virat Kohli Gautam Gambhir

Virat Kohli gave statement regarding Gautam Gambhir: आईपीएल 2024 का रोमांच अपने चरम पर है. टूर्नामेंट के 24 मुकाबले बीत जाने के बावजूद मैदान में अबतक खिलाड़ियों के बीच किसी तरह की बड़ी झड़प देखने को नहीं मिली है. पिछले सीजन में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जमकर तकरार देखने को मिली थी. हाल यह रहा कि आईपीएल के बाद भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चलती रही. कुछ लोगों ने इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई जुबानी जंग को इतिहास के सबसे खराब झगड़ों में से एक बताया था. 

आईपीएल 2024 के शुरू होने से पूर्व क्रिकेट प्रेमियों को लग रहा था कि एक बार फिर मैदान में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है. लेकिन जब आरसीबी और केकेआर की टीम आमने-सामने हुई तो दोनों खिलाड़ियों के व्यवहार को देखकर हर कोई हैरान था. 

मैच के बाद कोहली और गंभीर को आपस में गले लगते हुए देखा गया. इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के बीच करीब एक साल से चली आ रही रंजिश का भी अंत हो गया. जारी सीजन में कोहली को किसी विवाद के बजाय अपने खेल पर फोकस करते हुए देखा जा रहा है. 

यही नहीं उन्होंने गंभीर के साथ फिर से दोस्ताना व्यवहार पर अपना विचार साझा किया है. किंग कोहली ने एशियन पेंट्स के एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा, 'लोग मेरे व्यवहार से निराश हैं. मैंने पहले नवीन को गले से लगाया. उसके अगले दिन गौती भाई (गौतम गंभीर) ने मुझे गले से लगाया. आपका मसाला खत्म हो चुका है. इसलिए आप चिल्ला रहे हैं. हम अब बच्चे नहीं हैं.'

यह भी पढ़ें- राजस्थान को मिली हार से बदला प्वाइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, गुजरात पहुंची छठे स्थान पर, जानें बाकी टीमों का हाल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Knight Riders, Royal Challengers Bengaluru, Gautam Gambhir, Virat Kohli, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com