Rohit Sharma Virat Kohli: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को 90 रनों से जीत मिली. भारत की जीत में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार 101 रन की पारी खेली और अपने वनडे करियर का 30वां शतक लगा. रोहित के अलावा शुभमन गिल ने 112 रन बनाए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी की. वहीं, बता दें कि रोहित ने 3 साल के बाद वनडे में अपना शतक लगाया है. इससे पहले 2019 में बेंगलोर में हिट मैन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने का कमाल किया था.
ऐसे में यह शतक रोहित के लिए बड़ी बात रही. जब रोहित ने 83 गेंद पर शतक लगाया तो पूरा ड्रेसिंग रूम झूम उठा था. कोहली से लेकर राहुल द्रविड़ (Kohli-Rahul Dravid) ने जो रिएक्शन दिया वो फैन्स का दिल जीत रहा है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वहीं, जब रोहित शर्मा 101 रन बनाने के बाद आउट हुए तो बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली ने मैदान पर कदम रखी, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल, पवेलिया की ओर बढ़ रहे रोहित से कोहली बीच मैदान पर मिले और दोनों के बीच खुशनुमा अंदाद देखने मिला, दरअसल कोहली ने रोहित को बीच रास्ते में रोककर शाबासी दी, बीसीसीआई ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसपर फैन्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं.
These Two ❤️
— BCCI (@BCCI) January 24, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/ojTz5RqWZf#TeamIndia | #INDvNZ | @ImRo45 | @imVkohli | @mastercardindia pic.twitter.com/hoDGwmPKRX
बता दें कि मैच में शार्दुल और कुलदीप ने 3 विकेट लिए और भारत को मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई. कीवी टीम की ओर से टॉम लैथम ने शानदार 138 रन बनाए थे. अब भारतीय टीम कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी, टी-20 सीरीज से रोहित और कोहली को आराम दिया गया है.
ये भी पढ़े-
IND vs NZ: रोहित शर्मा का तूफानी शतक, 3 साल बाद वनडे सेंचुरी लगाकर की पोंटिंग की बराबरी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं