विज्ञापन

फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान दो जेट प्लेन क्रैश, चार पायलटों की मौत

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. एहतियात के तौर पर वायु सेना के सभी SF-260 विमानों की उड़ान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.

फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान दो जेट प्लेन क्रैश, चार पायलटों की मौत
  • फिलीपींस के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान दो SF-260 सैन्य विमान आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए
  • इस हादसे में चार पायलटों की मौत हुई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है
  • फिलीपींस में हाल के वर्षों में सैन्य विमान हादसों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनमें कई पायलटों की जान गई है
मनीला:

फिलीपींस के एक एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान दो सैन्य विमान हवा में आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें चार पायलटों की मौत हो गई. वायु सेना ने शनिवार को बताया कि मनीला के दक्षिण में स्थित फर्नांडो एयर बेस पर SF-260 सिंगल प्रोपेलर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

फिलीपीन वायु सेना के प्रवक्ता कर्नल एल्विन कैपिंगुइयन ने एक बयान में कहा, "दोनों विमान एयर बेस के दायरे के भीतर ही गिरे. इनके अलावा किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है."

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. कैपिंगुइयन ने बताया कि एहतियात के तौर पर वायु सेना के सभी SF-260 विमानों की उड़ान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.

हाल के सालों में फिलीपींस के सैन्य विमानों से जुड़े कई जानलेवा हादसे हुए हैं. मई में, उत्तरी फिलीपींस के बेंग्युएट प्रांत में ट्रेनिंग उड़ान के दौरान एक और SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो सैन्य पायलटों की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें: फिलीपींस में पर्यटकों से भरी नाव में लगी आग; 5 की मौत, 80 लापता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Philippine Airports, Philippine Airlines Flight, Philippine Army, Fighter Jets Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com