- कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना अकाउंट बनाया है
- सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' का परिचय देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है
- उन्होंने अपनी आत्मकथा में कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात और प्रेम संबंध की शुरुआत का जिक्र किया है
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है. इंस्टाग्राम के बाद उन्होंने अब एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपना अकाउंट बनाया है. पहले पोस्ट में वीडियो बनाकर उन्होंने अपनी आत्मकथा की जानकारी दी है. सोनिया गांधी ने अपने दिवंगत पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से पहली मुलाकात और उनके प्रेम संबंध की शुरुआत के दिनों को याद करते हुए बताया कि राजीव बेहद सौम्य और आकर्षक थे और उनकी सौम्यता ने उन्हें पहली मुलाकात में ही प्रभावित कर दिया था.
इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी अब ‘एक्स' पर भी आ गई हैं और यह इस मंच पर उनकी पहली पोस्ट है. उन्होंने सिर्फ चार लोगों को फॉलो किया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी का सोशल मीडिया हैंडल और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी का अकाउंट शामिल है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सोनिया गांधी की आत्मकथा, 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के नाम से 10 नवंबर को बाजार में आ रही है. अपनी पोस्ट में उन्होंने इस किताब की पहली झलक दिखाई है.

सोनिया गांधी ने ‘एक्स' पर अपनी आत्मकथा से जुड़ा एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात और उनके प्रेम संबंध की शुरुआत के दिनों को याद किया. उन्होंने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘कैम्ब्रिज के एक छोटे से यूनानी रेस्तरां में मेरी प्रेम यात्रा शुरू हुई. राजीव और मैंने प्रेम, खुशी और यादों से भरी अपनी एक दुनिया बनाई. मैं 10 नवंबर को उस दुनिया को आप सबके साथ साझा करूंगी.''
वीडियो में सोनिया गांधी ने इंग्लैंड में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय वहां का खाना उन्हें पसंद नहीं था और आज की तरह इतने अधिक रेस्तरां भी नहीं हुआ करते थे. वह लगातार ऐसे रेस्तरां की तलाश में रहती थीं, जहां उन्हें अपनी पसंद का, खासकर इतालवी खाना मिल सके.
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began. Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you. https://t.co/zvN5Rqqstf
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 24, 2026
सोनिया गांधी ने कहा कि इसी तलाश के दौरान उन्हें कैम्ब्रिज में एक यूनानी रेस्तरां मिला, जहां कई छात्र भोजन करने आया करते थे. वहां यूरोपीय छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भी आते थे और इसी रेस्तरां में उनकी पहली मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी.
सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘जब मैं उनसे पहली बार मिली तो मुझे उसी समय महसूस हुआ कि वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ मैं जिंदगी गुजारना चाहूंगी. बाद में मुझे पता चला कि उनकी भी मेरे प्रति यही भावना थी.''

उन्होंने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए यह भी कहा कि उनके और राजीव गांधी के एक साझा मित्र ने दोनों का परिचय कराया था. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और वे दोस्तों के साथ पार्टियों में जाने तथा विभिन्न जगहों पर घूमने लगे. उन्होंने उस समय की एक ‘वैलेंटाइन पार्टी' का भी जिक्र किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे.
सोनिया ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व के बारे में कहा, ‘‘वह बेहद सौम्य दिखने वाले व्यक्ति थे. बेशक, वह बहुत आकर्षक थे, लेकिन उनकी सौम्यता साफ झलकती थी. यह ऐसी बात थी जिसने मेरे दिल को वास्तव में छुआ और मुझे प्रभावित किया.'' सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी से अपनी पहली मुलाकात के उन पलों को वो कभी नहीं भूल सकतीं.
इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम और एक्स पर बनाया अकाउंट, दिखाई अपनी आत्मकथा की पहली झलक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं