Virat Kohli Most T20snCentury Record RCB vs KKR IPL 2025: भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. इस शानदार जीत में विराट कोहली का अहम योगदान रहा. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक जमाया और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. हालांकि, फाइनल में वो केवल 1 रन ही बना सके, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वो भारत के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक रहे. जिन्हें लेकर पहले एक भय था की विराट का बल्ला चलेगा या नहीं लेकिन वो इस बात को सही साबित कर गए की वो बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी है.
कोहली टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब
अब विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते नजर आएंगे. मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. विराट कोहली टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब हैं. उनके नाम अब तक 9 शतक हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक हैं. अगर वे एक और शतक लगाते हैं, तो वे टी20 में 10 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम 11 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं.
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ करेगी. केकेआर ने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती थी. आरसीबी अपना पहला घरेलू मुकाबला 2 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं