- पर्दे के पीछे के हीरो थे ये तीन दिग्गज
- कोहली ने ट्वीट कर कहा शुक्रिया
- भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा इनके योगदान को
आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021) में भारतीय अभियान के समाप्त होने के साथ ही देश के कई दिग्गजों का भी टीम इंडिया का साथ सफर समाप्त हो चूका है. इसमें टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri), बॉलिंग कोच भरत अरुण (Bharat Arun) और फील्डिंग कोच रामकृष्णन श्रीधर (Ramakrishnan Sridhar) का नाम शामिल है. इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप 2021 के समापन के साथ ही बतौर कप्तान विराट कोहली का भी T20I क्रिकेट में कार्यकाल पूरा हो चूका है. कोहली की जगह अब भारतीय टीम के 34 वर्षीय अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम का अगला T20I कप्तान बनाया गया है.
पूर्व भारतीय कप्तान ने रवि शास्त्री, भरत अरुण और रामकृष्णन श्रीधर के साथ मिलकर टीम इंडिया को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया था. ऐसे में जब ये तीनों दिग्गज अपने-अपने पदों से कार्यविमुक्त हो चूके हैं कोहली ने ट्वीट करते हुए उनके कार्यों की सराहना की है. कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आप सभी का शुक्रिया इन यादों और शानदार सफर के लिए जो हमने एक साथ बिताए. आप लोगों का योगदान काफी रहा और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा इसको याद किया जाएगा. जीवन के अगले सफर के लिए आप सभी को शुभकामनाएं.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Thank you for all the memories and the amazing journey we've had as a team with you all. Your contribution has been immense and will always be remembered in Indian cricket history. Wish you the best moving forward in life. Until next time ⭐???? pic.twitter.com/42hx4Q7cfq
— Virat Kohli (@imVkohli) November 10, 2021
बता दें रवि शास्त्री, भरत अरुण और रामकृष्णन श्रीधर का T20 वर्ल्ड कप 2021 तक ही भारतीय टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट था. शास्त्री की जगह देश के महान पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को भारतीय टीम का अगला मुख्य कोच नियुक्त किया गया है.
नामीबिया के खिलाफ भारत ने दर्ज की शानदार जीत
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं