- सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को बताया उपर्युक्त कप्तान
- विराट कोहली ने T20I कप्तानी से लिया रिटायरमेंट
- इस वजह से गावस्कर मौजूदा समय में शर्मा को मानते हैं बेस्ट कप्तान
भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के 33 वर्षीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के T20I प्रारूप से कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भारतीय टीम का अगला T20I कप्तान नियुक्त किया गया है. रोहित शर्मा का T20 प्रारूप में बतौर कप्तान बेहतरीन रिकॉर्ड भी रहा है. उन्होंने देश के लिए अबतक 19 T20I मुकाबलों में अगुवाई की है. इस दौरान टीम को 15 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि महज चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.
इसके अलावा उनका बतौर कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में भी करियर शानदार रहा है. शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने सर्वाधिक पांच बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाया है. कोहली के कप्तानी पद से रिटायरमेंट के बाद पूर्व भारतीय कप्तान एवं मौजूदा समय में क्रिकेट एक्सपर्ट सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी उनको टीम की कमान देने की सलाह दी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ENG vs NZ Semifinal: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड आंकड़ें
पूर्व भारतीय कप्तान ने स्पोर्ट्स टुडे पर बातचीत के दौरान कहा कि देखिए लंबे समय की बात तब सोची जाती जब अगले वर्ल्ड कप में दो या तीन साल का समय होता, लेकिन अगले T20 वर्ल्ड कप में महज 10 या 12 महीने शेष हैं. यहां आपको फिलहाल लंबे समय की चीजों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेने की जरूरत नहीं है.
रोहित शर्मा के कप्तान बनने से खुश हैं देशवासी, सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि अगर लंबे समय की बात की जाए तो आप 2023 वर्ल्ड कप को लेकर सोच सकते हैं, लेकिन इस वक्त तो आपको उस एक सबसे अच्छे शख्स पर ध्यान देना है जो भारत को आइसीसी ट्राफी दिला पाएं और मौजूदा समय में रोहित शर्मा इसके लिए सबसे उपर्युक्त हैं.
T20 World Cup: कहां चूका भारत और टीम इंडिया क्या लेगी सबक?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं