विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2019

वेस्टइंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल ने इस खास अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ..

वेस्टइंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल ने इस खास अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ..
आंद्रे रसेल ने Virat Kohliको दृढ़ निश्चयी शख्स और चैंपियन खिलाड़ी बताया है
  • कहा-विराट की शख्सियत को एक शब्द में बया करना कठिन
  • इसके लिए 5 से 10 शब्दों की जरूरत होती है
  • विराट हैं दृढ़ निश्चयी शख्स, वास्तविक चैंपियन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अबू धाबी:

Virat Kohli: वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली  (Virat Kohli) को अद्भुत खिलाड़ी बताया है. उन्होंने कहा है कि विराट को एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें पांच से दस शब्दों में बयां करने की जरूरत है. रसेल ने कहा, "वह (विराट) एक शानदार खिलाड़ी हैं एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें बयां करने के लिए वास्तव में आपको कभी-कभी एक ही साथ पांच-दस शब्दों की जरूरत पड़ सकती है. वह एक ऐसे ही दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं." उन्होंने कहा, "विराट (Virat Kohli) वास्तव में चैंपियन हैं. मुझे उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसे ही प्रशंसकों का मनोरजंन करते रहेंगे. वह टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वह एक आलराउंड खिलाड़ी हैं."

सचिन तेंदुलकर बोले, पुरुषों के आंसू बहने में शर्म की कोई बात नहीं

विस्फोटक बल्लेबाज रसेल ने कहा कि कोहली की तकनीक उनसे कहीं ज्यादा क्लासिक है. 31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, "विराट की तकनीक मुझसे काफी अलग है. यह मुझसे कहीं ज्यादा क्लासिक है. जब मेरी तकनीक सही नहीं होती है तो मैं ज्यादा खराब बल्लेबाज होता हूं. मेरी तकनीक पॉवर को लेकर है. मैं गेंद को ज्यादा से हिट करने की कोशिश करता हूं, जितना कि मैं कर सकता हूं."

गौरतलब है कि आंद्रे रसेल (Andre Russell) को वनडे और टी20 के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है. इंडियन प्रीमियर लीग में वे अपनी जबर्दस्त हिटिंग की काबलियत से क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत चुके हैं.  उन्होंनेअब तक एक टेस्ट, 56 वनडे और 47 टी20 मैच खेले हैं. वनडे मैचों में रसेल ने 27.21 के औसत से 1034 रन बनाने के अलावा 70 विकेट हासिल किए हैं. टी20 इंटरनेशनल में रसेल के नाम पर 465 रन और 25 विकेट दर्ज हैं. (इनपुट: IANS से भी)

वीडियो: सौरव गांगुली ने बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभाला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com