Asia Cup 2022 Virat Kohli 50s Anushka Sharma Reaction: हांगकांग के खिलाफ (India vs Hong Kong) मैच में आखिरकार विराट कोहली (Virat Kohli) ने अर्धशतक जमाते हुए 59 रन की नाबाद पारी खेली, कोहली ने 44 गेंद पर 59 रन बनाए जिसमें 1 चौके और 3 छक्का शामिल रहा. दरअसल कोहली की यह पारी काफी अहम है, काफी समय से विराट फॉर्म में नहीं थे. ऐसे में हांगकांग के खिलाफ मैच में अर्धशतक जमाकर कोहली ने एक तरह से खुद के फॉर्म में वापसी का ऐलान किया है. वैसे, अब देखना होगा कि आने वाले मैच में कोहली अपने इस फॉर्म को बरकार रख पाते हैं या नहीं.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
सूर्यकुमार यादव ने मचाया बवाल, लगाया ऐसा शॉट जिसे देख गेंदबाज ही नहीं विराट के भी उड़े होश- Video
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
दूसरी ओर हांगकांग के खिलाफ मैच में कोहली ने अर्धशतक जमाया तो उनकी वाइफ अनुष्का ने रिएक्ट किया. दरअसल अनुष्का (Anushka Shama) ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दिल की इमोजी शेयर की है. अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी पर कोहली के अर्धशतक जमाने के बाद तस्वीर शेयर कर रिएक्ट किया है.

बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में कोहली के द्वारा बनाया गया यह अर्धशतक 31वां है. कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की जिसके दम पर भारतीय टीम 20 ओवर में 2 विकेट पर 192 रन बना पाने में सफल रही. इस मैच को भारत ने 40 रन से जीत लिया. भारत की जीत में सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) हीरो बने और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए. सूर्यकुमार ने 26 गेंद पर 68 रन की पारी खेली, अपनी पारी में सूर्यकुमार ने 6 चौके और 6 छक्के जमाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं