Virat Kohli, Aise kaise kheech loge: अक्सर मैदान में जब बल्लेबाज और विकेटकीपर के बीच कुछ बातचीत होती है तो उनकी बातें स्टंप माइक में कैद हो जाती हैं. फैंस को खिलाड़ियों के बीच हुई नोकझोंक काफी पसंद आती है. आईपीएल 2024 का 52वां मुकाबला बीते शनिवार (4 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भी कुछ ऐसा ही वाक्या देखने को मिला.
आरसीबी की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली (42) और फाफ डू प्लेसिस (64) ने पारी का आगाज किया. दोनों ही खिलाड़ी जबर्दस्त लय में नजर आए और 5.5 ओवरों में 92 रन जोड़ दिए. मगर इसी स्कोर पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में डू प्लेसिस शाहरुख खान के हाथों लपके गए. इसके बाद आरसीबी की टीम को लगातार अंतराल पर कुछ बड़े झटके लगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Wriddhiman Saha: "Chalo chalo runs roko match kheecho"
— Yuvi 𝕏 (@just_yuviiii) May 4, 2024
Virat Kohli: "Penchoda aise kaise kheech lega" pic.twitter.com/PV5WtiWnyr
मैच में वापसी होते देख ऋद्धिमान साहा भी जोश में आ गए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, 'रन रोको और मैच को खींचो.' साहा जब विकेट के पीछे से यह बात बोल रहे थे तब मैदान में विराट कोहली भी मौजूद थे. उन्होंने इसका मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'ऐसे कैसे खींच लोगे.'
जीटी के खिलाफ कोहली ने खेली जुझारू पारी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ किंग कोहली का बल्ला जमकर चला. उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कुल 27 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से 155.56 की स्ट्राइक रेट से 42 रन निकले. उम्दा पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 बेहतरीन छक्के लगाए. जिसके बदौलत आरसीबी की टीम एक शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही.
यह भी पढ़ें- हर्षल पटेल ने उखाड़ दिया धोनी का स्टंप, माही पहली ही गेंद पर हुए चारो खाने चित, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं