MI vs RCB: विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी-20 क्रिकेट (T20 Cricket) में बतौर कप्तान 6000 रन पूरे कर लिए हैं. टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी कोहली (Kohli) बन गए हैं. विराट ने 168वें पारी में 6000 रन टी-20 में कप्तान के तौर पर पूरे किए. इस मामले में दूसरे नंबर पर धोनी हैं, जिन्होंने 5872 रन टी-20 में बतौर कप्तान बनाए हैं. गंभीर ने बतौर कप्तान टी-20 में भारत की ओर से कुल 4242 रन बनाए हैं. वहीं. विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. आईपीएल में कोहली 6000 रन बनाने के करीब हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पहले खेलते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से क्रिस लिन ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली. आरसीबी की ओर से हर्शल पटेल ने 5 विकेट लिए.
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट हॉल करने वाले हर्शल पहले गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा 8 साल बाद आरसीबी गेंदबाज ने आईपीएल में 5 विकेट लेने का कमाल किया है. हर्शल पहले अनकैप्ड गेंदबाज भी बने हैं जिन्होंने आईपीएल में 5 विकेट हॉल लेकर एक नया इतिहास रचने में कामयाबी पाई है.
MI vs RCB: क्रिस लिन के हवाई छक्के को देखकर हैरत में पड़े विराट कोहली, दिया ऐसा रिएक्शन..देखें Video
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में सबसे सफल टीम है. वहीं. आरसीबी को एक भी बार खिताब जीतने में कामयाबी नहीं मिली है. इस बार आरसीबी की टीम में मैक्सवेल की एंट्री हुई है. कोरोना को देखते हुए इस बार भी आईपीएल बिना दर्शकों के खेला जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं