MI vs RCB: आईपीएल 2021 (IPL 2021 MI vs RCB) के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए. मुंबई की ओर से क्रिस लिन ने 49 रन की पारी खेली. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 31 और ईशान किशन ने 28 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा अन्य दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं रूक पाया. रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए. इस मैच में भले ही आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, खासकर हर्शल पटेल ने 5 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया, हर्शल के अलावा जेमिसन ने भी घातक गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. यहां तक कि जेमिसन की गेंद पर क्रुणाल का बल्ला भी टूट गया.
MI vs RCB: क्रिस लिन के हवाई छक्के को देखकर हैरत में पड़े विराट कोहली, दिया ऐसा रिएक्शन..देखें Video
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
19वें ओवर में काइल जेमिसन (Kyle Jamieson) की गेंद पर शॉट मारने की क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) ने कोशिश की लेकिन बल्ले पर गेंद लगते ही उनका बल्ला टूट गया. पंड्या को भी यकीन नहीं हुआ कि कैसे गेंद लगने से बल्ला टूटा और हैंडल हाथ में ही रह गया. सोशल मीडिया पर पंड्या के बल्ले के टूटने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
Jamieson breaking tha bat of krunal Pandya and kohli getting hit by the ball on the cheek.. Rohit getting run out.. What more can you ask from the 1st match#MumbaiIndians #IPL2021 pic.twitter.com/t5Rz2Xz6hj
— Mohit Singhania (@doctor_chandler) April 9, 2021
दरअसल मुंबई की पारी के 19वें ओवर में जेमिसन ने तीसरें गेंद शानदार यॉर्कर लेंथ पर फेंकी, जिसे बल्लेबाज ने किसी तरह से ऱक्षात्मक शॉट खेला लेकिन गेंद जैसे ही बल्ले में लगी, बल्ले का हैंडल हाथ में रह गया और बल्ले का दूसरा हिस्सा जमीन पर गिर गया.
MI vs RCB: क्रिस लिन की गलती से रोहित हुए रन आउट, निराशा से किया कुछ ऐसा..देखें VIdeo
क्रुणाल भी अपने बल्ले की ऐसी हालत देखकर हैरान रह गए. वैसे कुुणाल ने केवल 7 रन की पारी खेली, हर्शल पटेल ने दोनों पंड्या भाईयों को आउट करने में सफलता पाई. आरसीबी की ओर से हर्शल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे. जेमिसन ने 1 और वाशिंगटन सुंदर के खाते में 1 विकेट आए. बता दें कि कोहली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं