MI vs RCB: आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ओपनर क्रिस लिन (Chris Lynn) ने धमाकेदार पारी खेली और 35 गेंद पर 49 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) का शिकार बने. सुंदर ने खुद से दौड़ लगाकर अपनी ही गेंद पर खूबसूरत कैच लेकर विस्फोटक लिन को पवेलियन भेजा. क्रिस लिन ने अपनी 49 रन की पारी में 4 चौके और 3 छक्के जमाए. बता दें कि मुंबई इंडियंस की ओर से क्रिस लिन आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे हैं. लिन को हालांकि शुरूआत में थोड़ी सी मुश्किल का सामना करना पड़ा लेकिन कुछ समय क्रीज पर बिताने के बाद लिन ने तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया.
MI vs RCB: क्रिस लिन की गलती से रोहित हुए रन आउट, निराशा से किया कुछ ऐसा..देखें VIdeo
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लिन ने अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी की और बड़े-बड़े शॉट मारे, खासकर शाहबाज अहमद की गेंद पर मारा गया छक्का देखने लायक रहा. मुंबई इंडियंस की पारी के 7वें ओवर की चौथी गेंद पर शाहबाज ने मिडिल स्टंप की तरफ गेंद फेंकी जिसपर लिन ने तगड़ा हवाई शॉट खेला जो सीधे लॉग-ऑन बाउंड्री के पास स्टेंड में जाकर गिरी, किस लिन के द्वारा मारा गया यह छक्का 85 मिटर का था.
WATCH - Chris Lynn's Booming Six
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2021
Sample that for a maximum! Absolute power and timing from @lynny50 https://t.co/Fz2SKyDfD5 #VIVOIPL #MIvRCB
विस्फोटक लिन ने यह शॉट इतनी ऊंची मारी की आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी हैरान रह गए. शॉट देखने के बाद कोहली ने जो रिएक्शन दिया वो देखने वाला रहा. कोहली भी लिन के शक्तिशाली शॉट को देखकर चकित रह गए थे.
IPL 2021: 49 गेंदों में शतक ठोककर क्रिकेट जगत को किया था इस खिलाड़ी ने हैरान, अब IPL में किया डेब्यू
आईपीएल 2021 के पहले मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. रोहित शर्मा 19 रन बनाकर रन आउट हुए. बता दें कि मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच यह मैच चेन्नई में गया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं