विज्ञापन

IPL 2026: विराट कोहली ने शतक लगाकर रचा इतिहास, साहिबजादा फरहान और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ मचाई हलचल

Virat Kohli T20 Century Record, IPL 2026: अपनी इस जादुई शतकीय पारी के दम पर विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एक लंबी छलांग लगाई है.

IPL 2026:  विराट कोहली ने शतक लगाकर रचा इतिहास, साहिबजादा फरहान और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ मचाई हलचल
Virat Kohli T20 Century Record, IPL 2026:

Virat Kohli T20 Century Record, IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला इस कदर गरजा कि विरोधी टीम के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. आरसीबी के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 60 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की तूफानी पारी खेलकर न सिर्फ अपनी टीम को 6 विकेट से एक यादगार जीत दिलाई, बल्कि टी20 क्रिकेट इतिहास में शतकों का एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया. इस मैच में विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक जड़ा, जिसकी बदौलत आरसीबी ने 19.1 ओवर में ही केकेआर के विशाल लक्ष्य को बौना साबित कर दिया. मैच के दौरान कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ मिलकर 92 रनों की मजबूत साझेदारी की, जिसने आरसीबी की जीत का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया.

अपनी इस जादुई शतकीय पारी के दम पर विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एक लंबी छलांग लगाई है. कोहली अब टी20 फॉर्मेट में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस एक शतक के साथ उन्होंने राइली रूसो, साहिबजादा फरहान, क्विंटन डी कॉक और अभिषेक शर्मा जैसे चार धुरंधर बल्लेबाजों को एक साथ पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम टी20 में 9-9 शतक दर्ज हैं. विराट कोहली के खाते में अब कुल 10 टी20 शतक हो चुके हैं और वे इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बराबरी पर आ गए हैं.

दुनिया भर के टी20 क्रिकेट इतिहास पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड आज भी वेस्टइंडीज के 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में रिकॉर्ड 22 शतक ठोके हैं. इस सूची में पाकिस्तान के बाबर आजम 13 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं. अब विराट कोहली और डेविड वॉर्नर 10-10 शतकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. कोहली की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अब उनकी नजरें जल्द ही डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़कर आगे निकलने पर टिकी होंगी.

T20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक

22 - क्रिस गेल
13 - बाबर आज़म
10 - डेविड वॉर्नर
10 - विराट कोहली*
9 - राइली रूसो / साहिबज़ादा फ़रहान
9 - क्विंटन डी कॉक / अभिषेक शर्मा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com