विज्ञापन
This Article is From May 16, 2020

वाइफ अनुष्का शर्मा की बाउंसर से परेशान हो गए विराट कोहली, दिया ऐसा रिएक्शन- देखें Video

कोहली (Virat Kohli) अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मुंबई स्थित अपने आलिशान घर क्रिकेट खेलते आए नजर.

वाइफ अनुष्का शर्मा की बाउंसर से परेशान हो गए विराट कोहली, दिया ऐसा रिएक्शन- देखें Video
विराट- अष्नुका क्रिकेट खेलते आए नजर
  • विराट-अनुष्का क्रिकेट खेलते आए नजर
  • अनुष्का की बाउंसर गेंद को झेल नहीं पा रहे हैं विराट
  • सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के दौरान कोहली (Virat Kohli) अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मुंबई स्थित अपने आलिशान घर में समय बिता रहे हैं. दोनों इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी है. इतना ही नहीं फिट रहने के लिए कोहली अब घर से बाहर निकल कर रनिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर पर रनिंग करते हुए वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपने घर पर बने पार्क में दौड़ लगाते हुए नजर आए हैं. वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कोहली और अनुष्का का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें  कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. भरसक यह पहला मौका है जब कोहली औऱ अनुष्का इस तरह से क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनुष्का गेंदबाजी करते हुए भी नजर आ रहीं हैं और साथ ही अपनी बाउंसर से पति विराट परेशान करते हुए भी दिखाई दी हैं.

बता दें कि 18 मई से लॉकडाफन 4 का आगाज होने वाला है. इस दौरान कहा जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान कुछ छूट भी दी जाने वाली है. इसी के तहत बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने एक बयान में कहा है कि सरकार 18 मई के बाद लॉकडाउन में ढील देती है तो खिलाड़ी घर के बाहर आकर ट्रनिंग और अभ्यास कर सकते हैं. खिलाड़ी अपने घर के निकट मैदानों पर जाकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास कर सकेंगे. ऐसे में कोहली ने अपनी वाइफ के साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास कर खुद को वार्म-अप कर लिया है.

खबरों की मानें तो 18 मई के बाद खिलाड़ी अपने निकट के मैदान पर जाकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास कर सकते हैं. ये देखना होगा कि आखिर सरकार कितनी छूट लॉकडाउन 4 के दौरान देने वाली है. गौरतलब है कि हाल ही में अमेजन प्राइम पर बतौर निर्माता अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक रिलीज हुई है. उसी के तहत कोहली ने ट्वीट के माध्यम से वेब सीरीज की तारीफ भी की है. कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा कि उन्हें यह सीरीज काफी पसंद आई है.

इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओऱ खिंचा था. बता दें कि कोरोना के कारण आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर में आईपीएल इस साल खेला जा पाएगा या नहीं.

VIDEO: विराट कोहली ने कुछ दिन पहले बड़ा बयान दिया था अपने करियर को लेकर. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com