टीम शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में कई धमाके करने के बावजूद इतिहास रचने से चूक गई. पहली पारी में 352 रन की बढ़त लेने के बावजूद भारत आखिरी दिन चौथे दिन ऋषभ पंत सहित तमाम बल्लेबाजों के रिकॉर्ड प्रदर्शन के बावजूद अपने प्रयासों को 'फिनिशिंग टच' नहीं दे सका. और उन करोड़ों भारतीय फैंस निराश हो गए, जो चौथे दिन की समाप्ति के बाद उम्मीद कर रहे थे आखिरी दिन भारतीय गेंदबाज दबाव में और बैकफुट पर दिखाई पड़ रही न्यूजीलैंड को घेरने में सफल रहेंगे. इसकी वजह थी कि भारत ने पहली पारी में 352 रन की अच्छी बढ़त हासिल की थी, लेकिन शिकंजा कसने के बावजूद अगर भारत टेस्ट जीतन में नाकाम रहा, तो उसके पीछे एक नहीं बल्कि कई वजह रहीं. और भारत की सबसे बड़ी दुश्मन बनी वेलिंगटन की पिच, जो पहले दिन के सफर से आखिर दिन आते-आते एकदम पटरा बन गई. कुल मिलाकर वेलिंगटन का विकेट ही आखिर तक भारत के लिए सबसे बड़ा विलेन बन गया या कहें कि परिणाम के लिहाज से विलन बन गया क्योंकि अगर पिच जीवंत होती, तो परिणाम किसी भी तरफ जा सकता था. चलिए बारी-बारी से जानिए कि कहां क्या गलत गया.
4. बुमराह दूसरी पारी में एकदम बेसर
लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में अपनी सीम और स्विंग से मेजबानों को छकाते हुए हैरान दिया. बुमराह बड़ी वजह रहे कि पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 70 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. जस्सी ने पहली पारी में 4 विकेट चटकाए, तो सभी को उम्मीद जगी है कि जस्सी आखिरी पारी में वार करने में सफल रहेंगे, लेकिन दूसरी पारी में फेंके 20 ओवरों खूब जोर लगाने के बावजूद बुमराह सिर्फ 1 ही विकेट चटका सके. और यह प्रदर्शन बताने के लिए काफी है कि वेलिंगटन की पिच किस हद तक आसान हो चुकी थी. बुमराह का दूसरी पारी में एकदम बेसर रहना कुछ बड़ी में एक वजह रहा, जिससे वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ छूटा.
3. दूसरे छोर से पेसरों से सहयोग नहीं
अगर बुमराह को छोड़ दें, तो बाकी बॉलरों से भी कोई सहयोग नहीं ही मिला. प्रसिद्ध कृष्णा जरूर दो विकेट लेने में सफल रहे, लेकिन पहली पारी में 3 विकेट लेने वाले आकाश दीप बीस ओवर फेंकने के बाद एक भी विकेट दूसरी पारी में नहीं ले सके. वहीं, पहली पारी में दो विकेट लेने वाले अंशुल कांबोज भी एक ही विकेट ले सके. वहीं, पूरे मैच के दौरान मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाने को लेकर भी बातें होती रहीं. अगर सिराज इलवेन में होते, तो बुमराह को बेहतर सहयोग की उम्मीद की जा सकती थी.
2. वॉशिंगटन को खिलाना बहुत महंगा पड़ा !
मैच खत्म होते-बोते वॉशिंगटन सुंदर के प्रदर्शन ने पहले दिन टॉस के बाद से सामने आई टीम चयन की ब्लंडर पर बहुत हद तक मुहर लगा दी. वॉशिंगटन सुंदर ने दूसरी पारी के 35 ओवरों को मिलाकर मुकाबले में कुल मिलाकर 57 ओवर फेंके, लेकिन वह सिर्फ एक ही विकेट ले सके. निश्चित तौर पर, अगर उनकी जगह मोहम्मद सिराज या औकिब नबी होते, तो कौन जानता है कि न्यूजीलैंड के कुछ और विकेट आते. इससे दोनों पारियों में उस पर दबाव पड़ता और मैच भारत के पाले में होता. आठवें नंबर पर वॉशिंगटन के 24 रनों का कोई मतलब नहीं है, तो उनके इतने ज्यादा ओवर में सफलता न मिलना साफ कह गया कि टीम प्रबंधने उन्हें वेलिंगटन की इलवेन में जगह देकर ब्लंडर की.
1. वेलिंगटन की हैरतअंगेज पिच !
अगर यह कहा जाए कि इस छूटे ड्रॉ के पीछे सबसे बड़ी वजह रही. यह पूर्व में न्यूजीलैंड जमीं पर रहीं 'स्पॉन्जी पिच (जिस पर गेंद रुककर और उछाल के साथ आती है)' की परछाई भी दिखाई नहीं पड़ी. पिच पर छोड़ी गई घास के कारण यहां बुमराह ने कीवी टॉप ऑर्डर को खासा परेशान किया, तो दूसरे दिन शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों की कुछ परेशानी के बाद से यह पिच लगातार बैटिंग के लिए आसान होती गई. और आखिर दिन तक आते-आते यह पूरी तरह पटरा बन गई! कुल मिलाकर अगर वेलिंगटन टेस्ट मैच ड्रॉ छूटा, तो उसके पीछे सबसे बड़ी वजह पिच ही साबित हुई जो भारत के पेसरों की उम्मीदों और जीत के सपने की राह में आखिरी दिन विलेन बन गई. भारतीय प्रबंधन ने कभी भी दूर-दूर तक नहीं सोचा था कि कीवी धरती पर ऐसी पिच भी देखनी पड़ेगी! निश्चित तौर पर अगर पिच पारंपरिक (स्पॉन्जी और तेज) होती, तो परिणाम किसी भी तरफ जा सकता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं