- गावस्कर ने कोहली से की खास अपील
- 100वें टेस्ट में ठोके शतक
- 2 साल से कोहली के बल्ले से नहीं निकले हैं शतक
Virat Kohli 100th Test Match: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच के दौरान अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे. कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के 71वें खिलाड़ी होंगे. कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. अब 11 साल के टेस्ट करियर में कोहली ने अबतक 99 टेस्ट में 7962 रन बनाए हैं जिसमें 27 शतक और 28 अर्धशतक है. कोहली के 100वें टेस्ट मैच को लेकर भारत के महान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भारत के पूर्व कप्तान से एक खास अपील की है. दरअसल स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए गावस्कर ने कहा है कि, किसी भी खिलाड़ी के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना बड़ी उपलब्धि है,और मुझे उम्मीद है कि वह अपना 100वां टेस्ट 100 के साथ मनाएगें. किसी भारतीय बल्लेबाज ने ऐसा नहीं किया है, मैं कॉलिन काउड्रे को जानता हूं, जो संभवत: 100 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी थे, उन्होंने अपने 100वें टेस्ट में शतक बनाया था, मुझे पता है कि जावेद मियांदाद ने किया है, एलेक्स स्टीवर्ट ने इसे अंजाम दिया है. '
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अबतक 9 खिलाड़ियों ने अपने टेस्ट करियर के 100वें टेस्ट में शतक लगाया है. सबसे हैरानी की बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने अपने 100वें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने का अनोखा कमाल किया है. पोंटिंग ने अपना 100वां टेस्ट मैच 2006 में सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में पोंटिंग ने दोनों पारियों में शतक ठोककर नया इतिहास रचा था. वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं.
पोलार्ड ने बदला मिजाज, स्पिन गेंदबाजी कर चटकाया विकेट, बल्लेबाज के ऐसे उड़ गए होश- Video
वैसे, इस खास लिस्ट में इंग्लैंड के माइकल कॉलिन काउड्रे, पाकिस्तान के जावेद मियांदाद, वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज, इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट, पाकिस्तान के इंजमाम उल हक, साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला और इंग्लैंड के जो रूट शामिल हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि भारत का कोई भी खिलाड़ी इस खास रिकॉर्ड में शामिल नहीं हैं. ऐसे में देखना है कि क्या कोहली अपने 100वें टेस्ट मैच को ऐतिहासिक बना पाएंगे.
वैसे, किंग कोहली 2 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं. उनका आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में आया था. तब से लेकर अबतक कोहली शतक नहीं ठोक पाए हैं. वैसे, श्रीलंका के खिलाफ किंग कोहली के पास शतक जमाने का अच्छा मौका है.
100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
माइकल काउड्रे
जावेद मियांदाद
गॉर्डन ग्रीनिज
एलेक स्टीवर्ट
इंजमाम उल हक
रिकी पोंटिंग
ग्रीम स्मिथ
हाशिम अमला
जो रूट
तूफानी बल्लेबाज ने छोड़ा गुजरात टाइटंस का साथ, IPL 2022 से हुए बाहर
बिहार के युवा क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं