- तबरेज शम्सी को ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा
- अब घरेलू टी-20 लीग में हासिल की हैट्रिक विकेट
- आईपीएल फ्रेंचाइजियों का बन रहा मजाक
भले ही आईपीएल ऑक्शन (IPL 2022) में साउथ अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्मी (Tabraiz Shamsi) को खरीदने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई लेकिन टी20 के नंबर वन गेंदबाज शम्मी ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी-20 चैलेंज में अपनी गेंदबाजी से लगातार जलवा बिखेर कर दिखा दिया है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदकर भारी भूल कर दी है. बता दें कि इस टूर्नामेंट में शम्मी ने गजब की गेंदबाजी की और हैट्रिक विकेट लेने में सफल रहे. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शम्मी ने डोल्फिन के खिलाफ मैच में गजब की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए. इस टी-20 टूर्नामेंट में तबरेज Titans की टीम की ओर से खेल रहे थे. डोल्फिन के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी कर उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा. लेकिन फाइनल में टाइटंस की टीम को रॉक्स टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लेकिन तबरेज शम्सी चर्चा का विषय रहे.
महाराज ने गेंद पर उंगली फेरकर डेरिल मिशेल को किया बोल्ड, बल्लेबाज भी शॉक्ड में- Video
25 फरवरी को इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया था. डॉल्फिन के खिलाफ शम्मी ने अपनी हैट्रिक रुआन डी स्वार्ड्ट,ब्राइस पार्सन्स और फेहलुकवायो को आउट कर पूरी की थी. यहां पर भी विकेट लेने के बाद शम्सी ने अपने जूते को फोन बनाकर जश्न मनाया था. जिसका वीडियो क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि शम्मी के जश्न वाले अंदाज को देखकर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि शम्मी हैट्रिक विकेट लेने के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी को फोन कर यह बता रहे हैं कि आपने कितनी बड़ी गलती कर दी है. वहीं, दूसरे यूजर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था.
अफगानिस्तानी बल्लेबाज का करिश्मा, एक हाथ से लगाया 'स्ट्रेट ड्राइव', गेंदबाज का हुआ ऐसा हाल- Video
IPL ऑक्शन में तबरेज की बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये थी लेकिन जब ऑक्शन में उनके नाम को पुकारा गया तो किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. साउथ अफ्रीका के इस स्पिनर ने अबतक 2 टेस्ट, 33 वनडे और 47 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.पोलार्ड ने बदला मिजाज, स्पिन गेंदबाजी कर चटकाया विकेट, बल्लेबाज के ऐसे उड़ गए होश- Video
आईपीएल में उन्हें केवल 5 मैच ही खेलने का मौका मिला था. वैसे, इस समय शम्मी टी-20 के नंबर वन गेंदबाज हैं. उन्होंने अपने खाते में अबतक कुल 57 विकेट चटका लिए हैं.
बिहार के युवा क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं