दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वीमेंस प्रीमियर लीग के दूसरा सीजन में लीग को एक नया चैंपियन मिलना तय है क्योंकि दोनों ही टीमों में से अब तक कोई खिताब नहीं जीता पाया है. वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 सीजन में दिल्ली और बैंगलोर का दो बार आमना-सामना हुआ और दिल्ली ने दोनों मैच जीते. ऐसे में मैंच की शुरुआत से पहले कागजों पर दिल्ली का पलड़ा भारी दिख रहा है. भले ही कागजों पर दिल्ली मजबूत दिख रही हो लेकिन स्मृति मंधाना को इस मुकाबले में फैंस का पूरा साथ मिल रहा है, भले ही मुकाबला दिल्ली में हो रहा है और जब स्मृति मंधाना टॉस के लिए आईं तो इसकी झलक देखने को मिली.
टॉस हारने के बाद दिल्ली की कप्तान के बाद जब स्मृति मंधाना अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करने के लिए आगे बढ़ीं तो उससे पहले स्टेडियम में मौजूद फैंस जैसे पागल से हो गए और स्मृति मंधाना और आरसीबी चीयर करने लगे. पूरा स्टेडियम गूंज गया. इस दौरान टॉस के लिए मौजूद रहे रवि शास्त्री ने मंधाना को लेकर कहा कि स्मृति मुझे मालूम है कि यह दिल्ली है लेकिन यह बेंगलुरु लग रहा है. बता दें, इस दौरान स्मृति मंधाना ने बताया कि टॉस जीतकर वो भी बल्लेबाजी करती.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Ravi shastri to Smriti mandhana when the Crowd gone crazy :
— Ramith K S (@ramithks) March 17, 2024
“I know this is Delhi but it seems like Bengaluru” #RCB craze 🔥🔥#RCBUnbox #RCBvDC pic.twitter.com/h4FZ2cOSgY
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा,"हम आज रात बल्लेबाजी करेंगे. मुझे लगता है कि यह खेल जीतने का सबसे अच्छा मौका है. पिच अच्छी दिख रही है और हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. पहले जो हुआ वह अप्रासंगिक है, हम एक बेहतरीन टीम के खिलाफ हैं और हमें अच्छा खेलने की जरूरत है. हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं."
वहीं स्मृति मंधाना ने टॉस के दौरान कहा,"हम भी पहले बल्लेबाजी करते, लेकिन मुझे लगता है कि यह वास्तव में अच्छा नहीं हुआ, हमें अच्छी गेंदबाजी करनी होगी, अपनी योजनाओं पर टिके रहना होगा और कुछ अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी. हमने अब तक कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. लेकिन हमें आज रात अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है. यह उसी विकेट पर चौथा मैच है, आखिरी मैच में पिच स्लो थी. हमने एक बदलाव किया है, मेघना की जगह दिशा कसाट आई हैं."
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ैन कैप, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह.
यह भी पढ़ें: आयरलैंड के बल्लेबाज का T20I में World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
यह भी पढ़ें: "मैंने पिच का रंग बदलते हुए देखा..." मोहम्मद कैफ ने फाइनल के विकेट को लेकर किया बड़ा खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं