सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घर पर 6 विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में हैदराबाद के लिए एडन मार्करम ने 36 गेंदों में अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 37 रनों की आतिशी पारी खेली. इस मैच में चेन्नई के लिए मोईन अल ने दो विकेट लिए. वहीं इस मैच में हैदराबाद के फैंस ने टीम के कप्तान पैट कमिंस की दरियादिली भी देखी. अगर कमिंस यह दरियादिली नहीं दिखाते हैं तो मैच में जमकर बवाल देखने को मिलता.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही. चेन्नई ने 25 के स्कोर पर रचिन रवींद्र का विकेट गंवाया तो 52 के स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट गंवाया. इसके अलावा टीम शिवम दुबे 45 रन बनाकर आउट हुए. चेन्नई सुपर किंग्स लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और टीम बड़े लक्ष्य से दूर नजर आ रही थी. लेकिन रवींद्र जडेजा ने 23 गेंदों में नाबाद 31 रनों की पारी खेली और चेन्नई को एक सम्मानजनक स्कोर तक लेकर गए. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 19वें ओवर में एक समय ऐसा आया जब स्टंप्स पर भुवनेश्वर कुमार के थ्रो के रास्ते में जड़ेजा आ गए. इस दौरान हैदराबाद के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने संकेत दिए कि जडेजा फील्डिंग में बाधा डाल सकते हैं. लेकिन SRH के कप्तान पैट कमिंस ने इसके खिलाफ कोई अपील नहीं की. अगर कमिंस इसके खिलाफ अपील करते और जडेजा को आउट दिया जाता तो मैच में बवाल देखने को मिलता.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Obstructing or not? 🤔
— JioCinema (@JioCinema) April 5, 2024
Skipper Pat Cummins opts not to appeal 👏👏#SRHvCSK #IPLonJioCinema #TATAIPL pic.twitter.com/l85UXQEa4S
Jadeja obstructing the field at 19th over against Bhuvi, it is clearly out, SRH could have appealed but we should appreciate Pat Cummins to withdraw the appeal.#SRHvsCSK #IPL2024
— Vibinraj (@vibin1021) April 5, 2024
बात अगर मैच की करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे की 45, रहाणे की 35 और जडेजा की नाबाद 31 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने एडन मार्करम की 50 और अभिषेक शर्मा की 37 रनों की पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "रोहित मुंबई इंडियंस का लीड करेंगे.." श्रीसंत ने मुंबई इंडियंस में कप्तानी में बदलाव को लेकर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: हैदराबाद की जीत के बाद हुआ बड़ा फेरबदल, CSK तीसरे स्थान तो SRH पहुंची इस पोजिशन पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं