तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद एडेन मार्कराम के अर्धशतक और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 12 गेंद में 37 रन की विस्फोटक पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया. चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट पर 165 रन पर रोकने के बाद सनराइजर्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है. हैदराबाद के चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को हार के बाज ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. चेन्नई सुपर किंग्स के चार मैचों में दो जीत और दो अंक के साथ चार अंक हैं और वो तीसरे स्थान पर है. बता दें, कोलकाता तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मार्कराम ने ट्रेविस हेड (24 गेंद में 31 रन) के साथ दूसरे विकेट लिए 42 गेंद में 60 रन की साझेदारी की. इससे पहले हेड और अभिषेक ने महज 17 गेंद में 46 रन की साझेदारी कर टीम को बेहद तेज शुरुआत दिलायी. मैन ऑफ द मैच अभिषेक ने इस दौरान दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके लगाकर 27 रन बटोरे. सीएसके के लिए मोईन अली ने दो जबकि दीपक चाहर और महीश तीक्षणा ने एक-एक विकेट लिये.
इससे पहले शिवम दुबे (45 रन) की ताबड़तोड़ पारी के बाद भी चेन्नई की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. दुबे ने 24 गेंद की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाये लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे. हैदराबाद के तेज गेंदबाजों ने धीमी गेंदों का शानदार इस्तेमाल कर सीएसके की रनगति को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया.
अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंद 35 जबकि रविंद्र जडेजा ने 23 गेंद में नाबाद 31 रन बनाये. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंद में 26 रन का योगदान दिया. हैदराबाद के लिए टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस, शाहबाज अहमद और जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट लिये.
लक्ष्य का पीछा करते हुए चाहर की दूसरी गेंद पर ही स्लिप में मोईन ने हेड का आसान कैच टपका दिया. इस बल्लेबाज ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर इसका जश्न मनाया. सत्र का पहला मैच खेल रहे मुकेश के खिलाफ अभिषेक ने 27 रन बटोर को चेन्नई को बैकफुट पर धकेल दिया. उन्होंने इसके बाद चाहर के खिलाफ भी छक्का और चौका जड़ा लेकिन एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जडेजा को कैच थमा बैठे.
क्रीज पर आये मार्कराम ने तीक्षणा के खिलाफ दो चौके लगाये जबकि हेड ने छठे ओवर में तुषार देशपांडे के खिलाफ दो चौके लगाये जिससे पावरप्ले में टीम ने एक विकेट पर 78 रन बना लिये. मार्कराम ने नौवें ओवर में जडेजा पर छक्का और दो रन लेकर टीम के रनों का शतक पूरा किया. तीक्षणा ने अगले ओवर में हेड को आउट कर मार्कराम के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 60 रन की उनकी साझेदारी को तोड़ा.
मार्कराम ने मोईन के खिलाफ 14वें ओवर में 35 गेंद मे अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इस गेंदबाज ने उन्हें इसी स्कोर पर चलता कर दिया. चेन्नई के गेंदबाजों ने इसके रनगति पर अंकुश लगाकर हैदराबाद की जीत में विलंब किया. इस बीच 16वें ओवर में मोईन के खिलाफ शाहबाज ने छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर पगबाधा हो गये. सत्र का पहला मैच खेल रहे नीतिश रेड्डी ( नाबाद 14) ने 19वें ओवर में छक्के के साथ टीम को जीत दिला दी.
मैच की शुरुआत में भुवनेश्वर गेंद को स्विंग करने में सफल रहे और इसका फायदा उन्हें रचिन रविंद्र (नौ गेंद में 12 रन) के विकेट से मिला. एक छोर से गायकवाड़ संभल कर खेल रहे थे तो दूसरी ओर रहाणे ने कमिंस पर छक्का और भुवनेश्वर पर चौका लगाया. रुतुराज ने भी इस गेंदबाज के खिलाफ चौका लगाने के बाद दर्शनीय छक्का जड़ा जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 48 रन हो गया.
वह रनगति को तेज करने की कोशिश में शाहबाज की गेंद को अब्दुल समद के हाथों में खेल गये. दुबे ने क्रीज पर आते ही शाहबाज के खिलाफ छक्का और चौका जड़ने के बाद नौवें ओवर में मयंक मार्कंडेय के खिलाफ इस कारनामे को फिर से दोहराया. रहाणे जहां तेजी से रन बनाने में संघर्ष कर रहे थे वहीं इस वामहस्त बल्लेबाज ने टी नटराजन के खिलाफ 12वें ओवर में लगातार छक्के लगाकर टीम के रनों का शतक पूरा किया.
वह पैट कमिंस की धीमी गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और प्वाइंट क्षेत्र में खड़े भुवनेश्वर को आसान कैच थमा कर अर्धशतक बनाने से चूक गये। उन्होंने रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 65 रन की साझेदारी की. उनादकट ने अगले ओवर में रहाणे को चलता कर चेन्नई को दो ओवर में दूसरा झटका दिया. इस बीच चेन्नई की टीम 14वें से 17वें ओवर में दो विकेट गंवा कर 24 रन ही बना सकी.
अठारहवें ओवर में जडेजा और डेरिल मिचेल (11 गेंद में 13 रन) ने कमिंस के खिलाफ चौके जड़े जिससे टीम का स्कोर 152 तक पहुंचा. नटराजन ने आखिरी ओवर में मिचेल को चलता किया लेकिन क्रीज पर आये महेंद्र सिंह धोनी दो गेंद में नाबाद एक रन ही बना सके. जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम के स्कोर को 165 तक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: Report: पंजाब की जीत के स्टार एक समय डिप्रेशन में चले गए थे. और वजह बने कोच चंद्रकांत पंडित
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "इसे तो गलती से खरीदा था..." शशांक सिंह ने गुजरात से छिनी जीत तो सोशल मीडिय पर आई मीम्स की बाढ़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं