- भारत की विश्वकप में सिर्फ दो जीत
- शेफाली वर्मा के लगाया था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार छक्का
- आक्रमक खेल के लिए जानी जाती हैं शेफाली वर्मा
भारत का इस बार अभी तक महिला विश्वकप (ICC Women's World Cup) का अभियान कुछ खास तो नहीं चल रहा क्योंकि भारतीय टीम अभी तक अपने पांच में से तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. भारत अभी तक पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम को हराने में कामयाब रही है, जबकि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. अब भारत का अगला मुकाबला 22 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के एक शॉट का वीडियो वायरल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत की टीम के लिए बल्लबेाजी ही अभी तक बड़ी दिक्कत दिखाई दे रही है भारत की युवा ओपनर खिलाड़ी शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को पहले मैच के बाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका मिला था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (INDvsAUS) मैच में वे अच्छे टच में दिखाई दे रही थीं लेकिन अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सकी. शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के एक शॉट की बड़ी चर्चा हो रही है. शेफाली अपने तेज अंदाज में बैटिंग करने के लिए जानी जाती है उनको लेडी सहवाग भी बुलाया जाता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी एक बार फिर से टीम में वापसी हुई . वर्ल्डकप के इस 18 वें मैच के दौरान पांचवें ओवर में उनको एक फुल लेंथ गेंद मिली जिसका वे शायद इतंजार भी कर रही थीं. अपने जोन में गेंद को पड़ता देख उस पर कड़ा प्रहार किया और गेंद सीधे सामने साइट स्क्रीन पर जाकर टकराई. आसीसी वर्ल्डकप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है.
यह भी पढे़ं- IPL 2022: पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने किया टीम को चुनने के आधार का खुलासा
इस वीडियो पर उनके फैंस ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है कि अगर शेफाली (Shafali Verma) किसी दिन आखिरी तक बल्लेबाजी कर गई तो ये रोहित शर्मा का 264 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दो मैच के लिए बाहर क्या कर दिया लोग अंडरएस्टीमेट करने लगे. वैसे आपको बता दें कि शेफाली इस शॉट के बाद ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं कर सकी और 12 रनों पर डार्सी ब्राउन की गेंद पर आउट हो गईं थीं.
IPL के हर मैच में ले सकेंगे 8 बार DRS, इन नियमों में हुए बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं