- नया सीजन खेलने को लेकर बहुत उत्साहित-मयंक
- पिछले दो सीजन में मयंक के हैं 400 से ज्यादा रन
- इस बार पारी की शुरुआत करेंगे मयंक
IPL 2022: पंजाब किंग्स के नवनियुक्त कप्तान मयंक अग्रवाल का मानना है कि उनके पास आईपीएल खिताब जीतने में सक्षम टीम है. टीम के साथ चार सत्र रहने के बाद अग्रवाल को कप्तानी सौंपी गई है. अग्रवाल ने पिछले दो सत्रों में 400 से अधिक रन बनाये और राहुल के साथ सफल प्रारंभिक जोड़ी का हिस्सा रहे उनकी टीम हालांकि प्लेआफ में नहीं पहुंच सकी अग्रवाल ने कहा, 'हमारे पास खिताब जीतने में सक्षम टीम है. अब खिलाड़ियों को दबाव में अपनी प्रतिभा का परिचय देना होगा.'
...तो एमएस धोनी सफेद गेंद क्रिकेट में सारे रिकॉर्ड तोड़ देते, गौतम गंभीर ने कहा, video
पंजाब के कप्तान ने कहा, ‘एक टीम के तौर पर हमने नीलामी में अच्छा प्रदर्शन किया. हमें पता था कि टूर्नामेंट मुंबई में खेला जायेगा तो उस आधार पर ही टीम चुनी है. हमें खुशी है कि हमारे पास संतुलित टीम है.' बतौर कप्तान उनकी भूमिका टीम में बढ़ी है, लेकिन उनका मानना है कि एक बल्लेबाज के तौर पर कुछ नहीं बदला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘जब मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं तो मैं सिर्फ बल्लेबाज हूं. हमारे पास कई नेतृत्वकर्ता और अनुभवी खिलाड़ी है जिससे मेरा काम आसान हो गया है. मैं एक बल्लेबाज के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहता हूं. अभी बल्लेबाजी क्रम को लेकर कुछ कह नहीं सकता लेकिन शिखर धवन के टीम से जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं.'
IPL से ठीक एक सप्ताह पहले आया गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक का बयान, बोले-सब कुछ मेरे हाथ में नहीं
पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन
मयंक अग्रवाल अगर कप्तान बने, तो पिछले दो सीजन में उनका प्रदर्शन खासा जिम्मेदार रहे. मयंक ने साल 2020 में 11 मैचों में 38.54 के औसत से 424 और साल 2021 के सीजन में 49.09 के औसत से 441 रन बनाए. लगातार दो साल चार सौ से ऊपर रन बनाने से मयंक की छवि मैनेजमेंट की छवि खासी बेहतर हुई. और जब केएल राहुल छोड़कर लखनऊ चले गए, तो पंजाब किंग्स ने धवन के ऊपर मयंक को वरीयता दी.
VIDEO: IPL के हर मैच में ले सकेंगे 8 बार DRS, इन नियमों में हुए बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं