- रोहित शर्मा ने नेट्स में किया जमकर अभ्यास
- रोहित हैलीकॉप्टर शॉट की तैयारी करते दिखे
- मैदान पर लंबे शॉट लगाते हुए दिखे रोहित शर्मा
आईपीएल (IPL) की सबसे मजबूत टीमों में से एक मुंबई इडियंस (Mumbai Indians) अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नेट्स में आजकल जमकर पसीना बहा रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने इस बार मेगा ऑक्शन में जोफ्रा आर्चर गेंदबाजों को शामिल कर लिया है लेकिन इस सीजन में वे इस टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं ऐसे में तेज गेंदबाजी का भार जसप्रीत बुमराह के कंधों पर ही होगा.
यह पढ़ें- IPL 2022: पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने किया टीम को चुनने के आधार का खुलासा
वैसे तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का टी20 में कोई तोड़ नहीं लेकिन वे भी अपने तरकश में और तीर शामिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी प्रैक्टिस के दौरान हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस भी करते नजर आ रहे. मुंबई इंडियंस ने उनकी इस प्रैक्टिस का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"Post Rohit batting video admin." 🎥🙏
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 19, 2022
Here you go, Paltan! 😌💙#OneFamily #MumbaiIndians @ImRo45 pic.twitter.com/UCXZWYTSnJ
आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है. मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा. इस आईपीएल के लिए मुंबई ने रोहित शर्मा के साथ जसप्रीत बुमराह किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार के रूप में चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था. नीलामी में उन्होंने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था.
यह भी पढ़ें- "किसी दिन ये सहवाग मुझे मिल गया ना तो बहुत मारूंगा", शोएब अख्तर ने YOUTUBE चैनल पर कहा, देखिए VIDEO
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम की बात करें तो - रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, देवाल्ड ब्रेविस, राहुल बुद्धि, ईशान किशन, आर्यन जुयाली,किरोन पोलार्ड, संजय यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, रितिक शुकेन, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, रिले मेरिडिथ, मोहम्मद अरशद खान, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी.
IPL के हर मैच में ले सकेंगे 8 बार DRS, इन नियमों में हुए बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं