विज्ञापन

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग: बिश्नोई गैंग ने दी थी 3 लाख की सुपारी, सिग्नल एप से रची गई साजिश, क्राइम ब्रांच की जांच में बड़े खुलासे

मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग में बिश्नोई गैंग द्वारा 3 लाख की सुपारी देने का खुलासा हुआ. 50 हजार एडवांस कैश आरोपी तक पहुंचाया गया था. हरियाणा से हथियार बरामद हुआ. आरोपियों ने साजिश सिग्नल ऐप पर रची. क्राइम ब्रांच पैसे और नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है.

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग: बिश्नोई गैंग ने दी थी 3 लाख की सुपारी, सिग्नल एप से रची गई साजिश, क्राइम ब्रांच की जांच में बड़े खुलासे
  • क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के लिए बिश्नोई गैंग ने 3 लाख की सुपारी दी.
  • सुपारी में से 50 हजार रुपये एडवांस में विष्णु कुशवाहा के जरिए शुभम लोनकर ने आरोपी शूटर दीपक को दिए थे.
  • पुणे मॉड्यूल के पांच आरोपियों को भी नकद 50 हजार रुपये दिए गए थे, जो प्रवीण लोनकर के संपर्क में थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के लिए बिश्नोई गैंग की ओर से कुल 3 लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी. यह रकम शूटर दीपक शर्मा, सोनू कुमार, सनी कुमार और एक अन्य आरोपी के लिए तय की गई थी.

क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार पूरी रकम में से 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर कैश में दिए गए थे. यह पैसे खर्च के लिए पहले ही पहुंचा दिए गए थे. हालांकि वारदात के बाद जब आरोपी फरार थे, तब उन्हें कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं मिला.

विष्णु कुशवाहा के जरिए भिजवाए थे 50 हजार रुपये

जांच में सामने आया है कि यह 50 हजार रुपये आरोपी विष्णु कुशवाहा के जरिए शुभम लोनकर ने भिजवाए थे. आगरा से मुंबई रवाना होने से पहले कुशवाहा ने यह रकम शूटर दीपक को सौंप दी थी. अब क्राइम ब्रांच यह खंगाल रही है कि शुभम लोनकर ने आगरा में बैठकर यह पैसा आखिर कहां से जुटाया.

यह भी पढ़ें- कौन है मैडम जहर? लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन गिरफ्तार, बॉबी कबूतर की है गर्लफ्रेंड

सूत्रों के मुताबिक, इस केस से जुड़े पुणे मॉड्यूल के पांच आरोपियों को भी 51 हजार रुपये नकद दिए गए थे. पुणे से गिरफ्तार ये आरोपी साल 2023-24 में प्रवीण लोनकर के संपर्क में आए थे. जांच एजेंसियां अब इन कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क की आर्थिक सप्लाई चेन समझने की कोशिश कर रही हैं.

हरियाणा से मिला अत्याधुनिक हथियार

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि फायरिंग के बाद शूटर दीपक हथियार अपने साथ ही ले गया था. क्राइम ब्रांच ने वह हथियार हरियाणा से बरामद किया है. सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के झज्जर इलाके की एक फैक्ट्री में शूटर समेत तीन आरोपी छिपे हुए थे और वहीं हथियार छुपाया गया था.

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को हरियाणा लेकर गई, जहां कानूनी प्रक्रिया के तहत पंचनामा किया गया और हथियार जब्त किया गया. इसके बाद उसे बैलिस्टिक जांच के लिए कलीना स्थित फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है. एक अधिकारी के मुताबिक, बरामद हथियार उच्च गुणवत्ता का है, लेकिन अंतिम पुष्टि बैलिस्टिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.

यह भी पढ़ें- महिला का गला रेत 65 लाख के गहने लूटे, बगल में लेटे पति को भनक नहीं लगी, ऐसे पकड़ा गया हत्यारा पड़ोसी

सिग्नल एप के जरिए संपर्क

सूत्रों के अनुसार  पूरी साजिश के दौरान शुभम लोनकर आरोपियों से सिग्नल एप के माध्यम से संपर्क में था. कॉल या सामान्य मैसेजिंग की बजाय एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया ताकि बातचीत ट्रैक न हो सके.

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोनू पिछले दो साल से कल्याण में रह रहा था. दीपक जब मुंबई पहुंचा, तो वह सोनू के यहां ही ठहरा. सूत्रों के अनुसार, सोनू ने ही शूटर को रोहित शेट्टी का घर दिखाया और इलाके की जानकारी दी.

पुलिस का मानना है कि सोशल मीडिया पर बिश्नोई गैंग की गतिविधियों और दबदबे को देखकर ये युवक प्रभावित हुए. इलाके में अपनी पहचान बनाने और जल्दी पैसे कमाने के लालच में वे गैंग से जुड़े. फिलहाल क्राइम ब्रांच पैसों के स्रोत, हथियार की सप्लाई और गैंग के दूसरे मॉड्यूल्स की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com