विज्ञापन

जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा...हार के बाद भी स्टेडियम में पाकिस्तानी फैन ने लगाए भारत की जीत के नारे

Viral Video: मैच खत्म हो चुका था, स्टेडियम का शोर अब भी कानों में गूंज रहा था. हर तरफ जश्न का माहौल था, लेकिन भीड़ के बीच एक आवाज ऐसी उठी जिसने सबको हैरान कर दिया.

जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा...हार के बाद भी स्टेडियम में पाकिस्तानी फैन ने लगाए भारत की जीत के नारे
जब पाकिस्तानी जर्सी में गूंजा इंडिया जीतेगा, स्टेडियम से वायरल हुआ दिलचस्प वीडियो

India vs Pakistan T20 World Cup मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का सिलसिला जारी है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम...कोलंबो से आई एक पाकिस्तानी फैन के वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. वायरल रील में एक शख्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने और हाथ में पाकिस्तानी झंडा लिए नजर आता है. हैरानी की बात यह है कि वह भारतीय फैंस के साथ सुर में सुर मिलाकर नारे लगाता है, 'जीतेगा भाई जीतेगा, इंडिया जीतेगा.'

ये भी पढ़ें:-अरे ये क्या! यहां हाथ से नहीं पैर के अंगूठे से लड़ी जाती है कुश्ती

सोशल मीडिया पर रिएक्शन (Social Media Reactions)

यह India Pakistan match viral reel इंस्टाग्राम पर शेयर की गई, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो में माहौल खुशनुमा दिखता है, जहां खेल की रूह सरहदों से ऊपर नजर आती है. इस क्लिप को 1.6 मिलियन से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. 

स्टेडियम में बदला सुर (Change of Tone in Stadium)

कमेंट सेक्शन में cricket memes और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, मैं पाकिस्तानी हूं लेकिन रिजल्ट पहले से पता था. दूसरे ने कहा, अगर हरा नहीं सकते तो शामिल हो जाओ. भारतीय यूजर्स ने भी हल्के फुल्के अंदाज में जवाब दिए. कई लोगों ने इसे खेल भावना की मिसाल बताया. India win celebration के बीच यह वीडियो बताता है कि क्रिकेट सिर्फ मुकाबला नहीं, बल्कि जज्बात का खेल है. ऐसे पल याद दिलाते हैं कि खेल में जीत हार से ज्यादा अहम भाईचारा और खेल भावना है.

ये भी पढ़ें:-फिर हारा पाकिस्तान...सोशल मीडिया पर आया मीम्स का तूफान, लोग बोले- इससे अच्छा तो बॉयकॉट ही कर लेते

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Pakistan T20 World Cup Match, Pakistani Fan Supports India Video, India Pakistan Match Viral Video, India Pakistan Cricket Memes Reels, India Vs Pakistan T20 World Cup, Pakistani Fan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com