आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस को लेकर ग्लोबल कंपनियों में किस कदर होड़ मची है, इसका नजारा एआई समिट में भी देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ग्रुप फोटो के दौरान एकजुटता दिखाने के लिए जब एक-दूसरे का हाथ पकड़ उठाने की बारी आई तो OpenAI और Anthropic के सीईओ में हिचकिचाहट साफ दिखी. इस अजीबोगरीब वाकये के दौरान दोनों मुट्ठी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है. इंटरनेट पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया इस पर दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ओपनएआई के सैम अल्टमैन और एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई के बीच एआई की पुरानी प्रतिद्वंद्विता खुलकर सामने आ गई, जब दिल्ली के भारत मंडपम में दोनों तकनीकी पेशेवरों ने हाथ मिलाने में संकोच दिखाया. पीएम मोदी की उपस्थिति में अगल-बगल खड़े दोनों प्रतिद्वंद्वी असहज मुद्रा में नजर आए.
When AGI?
— Siddharth Bhatia (@siddharthb_) February 19, 2026
The day Dario and Sam hold hands. pic.twitter.com/bfmqgnTV89
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंच पर उपस्थित अन्य प्रमुख नेताओं के अनुरोध पर भी दोनों हाथ मिलाने से कतराते दिखे. आखिरकार एकजुटता का प्रदर्शन करने के बजाय दोनों ने मुट्ठी उठाकर हाथ मिलाना बंद कर दिया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मंच पर थे. गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, स्केल एआई के संस्थापक अलेक्जेंडर वांग, मेटा के मुख्य एआई अधिकारी और अन्य ग्लोबल टेक लीडर भी वहां थे.
PM मोदी ने गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, ओपनAI के CEO सैम ऑल्टमैन, मेटा के चीफ AI ऑफिसर एलेक्जेंडर वांग, एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई समेत ग्लोबल टेक लीडर्स के साथ इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक ग्रुप फोटो के लिए दिया पोज#PMModi | #IndiaAIImpactSummit2026 pic.twitter.com/JXysOsphti
— NDTV India (@ndtvindia) February 19, 2026
पुच एआई के सह-संस्थापक सिद्धार्थ भाटिया ने लिखा, किस दिन डारियो और सैम हाथ मिलाएंगे, अमोदेई ओपनएआई में अनुसंधान के पूर्व उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने 2021 की शुरुआत में कंपनी छोड़ दी और कई अन्य वरिष्ठ ओपनएआई शोधकर्ताओं के साथ मिलकर एंथ्रोपिक की सह-स्थापना की.
16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित पांच दिनी एआई इंपैक्ट समिट में 500 से अधिक ग्लोबल एआई लीडर, 150 शिक्षाविद और शोधकर्ता, और 400 मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी आदि शामिल हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं