हाल ही में भारतीय कप्तान की एक झलक पाने के लिए कुछ कैमरापर्सन मुंबई एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट के सामने जमा हो गए थे. जब उन्होंने रोहित की तस्वारें क्लिक की, तो भारतीय कप्तान ने उन्हें 'क्या करते हो तुमलोग' कहकर चौंकाते हुए नज़र आए. बता दें कि भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगी. वनडे सीरीज़ का आगाज़ 4 दिसंबर से हो रहा है.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma Viral Video) अपने शानदार फ्रंट-फुट पुल शॉट्स के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा भारतीय कप्तान को उनके फैंस के साथ बातचीत करते हुए उनकी मज़दार टिप्पणियों के लिए भी जाना जाता है. ऐसी ही एक टिप्पणी उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए मुंबई एयरपोर्ट से ढाका जाते समय की है. भारतीय कप्तान की एक झलक पाने के लिए कुछ कैमरापर्सन मुंबई एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट के सामने जमा हो गए थे. जब उन्होंने रोहित तस्वारें क्लिक की, तो भारत के कप्तान ने एक ऐसा कॉमेंट कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहित शर्मा जैसे ही डिपार्चर गेट के पास से गुज़रते हैं तो कैमरा पर्सन्स से कहते हैं कि "क्या करते हो तुम लोग इतना फोटो लेके यार...." , जिसके बाद कैमरा पर्सन्स रिप्लाई करते हैं कि हमारी ड्यूटी है सर ये तो, इस पर रोहित कहते हैं अच्छा ड्यूटी है क्या? इसके बाद रोहित शर्मा भी मुस्कुराने लगते हैं और कैमरा पर्सन्स भी मुस्कुरा देते हैं, वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा ख़राब फॉर्म से गुज़र रहे हैं. ऐसे में उन पर भी फॉर्म में वापसी करने का दबाव रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं