विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2022

Video: "कुछ और रह गया? और कह लें आप...", बाबर आज़म ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर की लगा दी क्लास

साल 2005 के बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई है. इससे पहले टी 20 विश्व कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया था. 

Video: "कुछ और रह गया? और कह लें आप...", बाबर आज़म ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर की लगा दी क्लास
बाबर आज़म ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगा दी रिपोर्टर की क्लास

इंग्लैंड की टीम इन दिनों टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान में है. इसी बीच पाकिस्तान बाबर आज़म ने हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर की क्लास लगा दी. हुआ दरअसल यूं एक रिपोर्टर ने बाबर आज़म (Babar Azam to Pakistani Reporter)  से एक साथ कई सवाल पूछ लिए. बाबर आज़म सुनते रहे, सुनते रहे, फिर जब रिपोर्टर का सवाल समाप्त हुआ तो बाबर आज़म रिपोर्टर से बोले कि कुछ और रह गया ? और कह लें आप..., बस बाबर का इतना कहना था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हर एक शख्स ठहाके लगाकर हंसने लगा. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है. 


बता दें कि साल 2005 के बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई है. इससे पहले टी 20 विश्व कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया था. 

रिपोर्टर ने कम से कम एक मिनट से ज्यादा देर तक सवाल पूछा. तब बाबर आज़म का ऐसा रिप्लाई आया. रिपोर्टर ने बाबर आज़म से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पिचों को लेकर व इसके अलावा पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 अंक हासिल करने को लेकर भी सवाल किया। रिपोर्टर ने कहा कि इंग्लैंड तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से वैसे ही बाहर हो चुका है. ऐसे में आगे का क्या प्लान होगा? इस पर बाबर ने भी मज़ेदार रिप्लाई किया. 


बाबर ने कहा कि यहां पर परिस्थिति अलग है, मौसम अलग है, मौसम यहां पर अब ठंडा है. जिससे फास्ट बॉलर्स को मदद मिलेगी. हमें उम्मीद है कि रिजल्ट निकले. जैसा कि चेयरमैन ने भी बोला है वे हम पर 100 प्रतिशत विश्वास करते हैं. जैसे कि मैं भी अपने प्लेयर्स में विश्वास करता हूं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com