- बिग बैश के मैच का घटना
- अपनी किस्मत को कोस रहे होंगे विकेटकीपर
- इसके बाद एक ही रन और बना सके ब्रायंट
वो कहते हैं ना 'जब किस्मत साथ हो तो आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता चाहे लाख मुसीबत आए'. ऐसा ही कुछ हुआ मेलबर्न रेनेगेड्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच बिग बैश (Big Bash League) के एक मुकाबले में. मेलबर्न रेनेगेड्स के विकेटकीपर सैम हार्पर (Sam Harper) लगभग एक फुट की दूरी पर थे लेकिन वहां से भी विकेट्स पर थ्रो नहीं लगा सके और ब्रिस्बेन हीट के बल्लेबाज मैक्स ब्रायंट (Max Bryant) को एक ऐसा जीवनदान मिला जिसकी उम्मीद शायद उन्हें नहीं थी. ये वीडिया बिग बैश के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है.
This was oh so nearly Max Bryant's @KFCAustralia Bucket Moment - saved by an unlucky overthrow by Sam Harper! #BBL11 pic.twitter.com/wjtIaCpTtR
— KFC Big Bash League (@BBL) December 13, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्रायंट उस समय 17 के स्कोर पर खेल रहे थे हालांकि उस जीवदान के बाद भी वे मेलबर्न रेनेगेड्स का बहुत ज्यादा कुछ नहीं बिगाड़ सके और इसके बाद नबी की गेंद पर 18 रनों के स्कोर पर ही केन रिचर्डसन के हाथों कैच आउट हो गए. अक्सर इतनी नजदीक से क्रिकेट में थ्रो सही निशाने पर लग जाते हैं लेकिन विकेटकीपर के दस्तानों की वजह से शायद वे इस थ्रो को मिस कर गए.
इस मूमेंट को जिसने भी देखा उनको यकीन नहीं हुआ को इतनी पास से कोई कैसे थ्रो मिस सकता है लेकिन क्योंकि उनका बॉडीवेट भी नीचे की तरफ गिर रहा था इसलिए ठीक से थ्रो नहीं कर सके.
अगर मैच की बात करें तो ब्रिस्बेन हीट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए. मैकेंज़ी हार्वे ने सबसे ज्यादा 56 गेंदों में 71 रन बनाए. इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई ब्रिस्बेन हीट ने बड़ी आसानी से इस मैच को जीत लिया. उन्होंने 17वें ओवर में इस 141 रन बना लिए थे.
मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं