IPL History's Youngest Buy Vaibhav Suryavanshi: बिहार के 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi historic IPL deal ) आईपीएल की किसी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए जिन्हें मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ दस लाख रूपये में खरीदा. ऑक्शन में सूर्यवंशी का बेसप्राइज 30 लाख रूपये था और दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई.राजस्थान ने दिल्ली को पछाड़कर इस खिलाड़ी को खरीदा. सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में आस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम के लिये युवा टेस्ट में शतक जमाया था और वह यह श्रेय हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने.
सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाये थे. सूर्यवंशी की वास्तविक उम्र को लेकर हालांकि इस साल जनवरी में रणजी ट्रॉफी में उनके डेब्यू से पहले विवाद हो गया था जब उनका पिछले साल का एक वीडियो इंटरव्यू वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सितंबर 2023 में 14 साल के हो जायेंगे. सूर्यवंशी के पिता संजीव से पूछा गया था कि उनकी वास्तविक उम्र कितनी है , इस पर उन्होंने कहा था ,‘‘ 27 सितंबर 2023 को मैं 14 साल पूरे कर लूंगा. '' अब जब आईपीएल ऑक्शन में सूर्यवंशी ने इतिहास रचा है तो फिर से उनके उम्र को लेकर बात होने लगी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सूर्यवंशी के पिता ने उम्र को लेकर उठ रहे सवाल का दिया जवाब
वहीं, उम्र को लेकर उठ रहे सवाल पर अब वैभव सूर्यवंशी के पिता ने रिएक्ट किया है और चुप्पी चोड़ी है. दरअसल, जब वैभव के पिता सूर्यवंशी से पूछा गया कि, "कई लोगों का मानना है कि वैभव की उम्र 15 साल है, तो संजीव ने इस सवाल का जवाब दिया औऱ कहा , "जब वह साढ़े आठ साल का था तब वह पहली बार BCCI के 'बोन टेस्ट' में शामिल हुआ था, वह पहले ही भारत अंडर-19 खेल चुका है. हमें इसका कोई डर नहीं है, चाहें तो फिर से हम फिर से उम्र की जांच करवाने के लिए तैयार हैं."
पिता का रहा है भरपूर सपोर्ट
2011 में जन्मे वैभव ने 4 साल की उम्र में ही अपनी क्रिकेट प्रतिभा दिखानी शुरू कर दी थी. वैभव के पिता संजीव ने उनके जुनून को देखा और घर के पीछे एक छोटा सा खेल का मैदान बनाने का फैसला किया. 9 साल की उम्र में वैभव के पिता ने उन्हें पास के शहर समस्तीपुर में एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिला दिया थ. उनके आस-पास के लोगों को यह समझने में देर नहीं लगी कि वैभव क्रिकेट प्रतिभा के मामले में अपनी उम्र से बहुत आगे हैं. आज आईपीएल में शामिल होकर वैभव ने लोगों की उम्मीद को सच साबित कर दिया है.
ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: तब संजू और जायसवाल की किस्मत बदली थी, अब 13 साल के वैभव के लिए ऐसा कर राजस्थान ने कायम रखी परंपरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं